Since: 23-09-2009
संसद का मानसून सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। सत्र के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही महज 1 मिनट चली, जबकि राज्यसभा करीब एक घंटे तक चली। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूरी कैबिनेट और विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे। स्पीकर ओम बिरला ने वंदे मातरम् गान के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। वहीं, राज्यसभा में MMDR संशोधन बिल पास हुआ और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी में उनके कार्यक्रम के बाद हुए शुद्धिकरण का मुद्दा उठाया।
मानसून सत्र के दौरान लोकसभा की 19 बैठकें हुईं। तय समय के अनुसार करीब 114 घंटे कार्यवाही होनी थी, लेकिन सदन में लगभग 17 घंटे 30 मिनट ही काम हो सका। यानी करीब 96 घंटे 30 मिनट कार्यवाही नहीं हो पाई। इसके मुकाबले 2025 के मानसून सत्र में लोकसभा की 21 बैठकें हुई थीं और करीब 37 घंटे कार्यवाही चली थी। इस बार लगातार हंगामे और विपक्ष के विरोध के कारण सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |