Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
15 अगस्त से पहले रायपुर में तिरंगा थाम दौड़े लोग: स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी
Tricolour ,Raipur ,August 15, participated , freedom run

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को रायपुर में जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, सामाजिक संगठनों के सदस्य और आम नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ते प्रतिभागियों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। दौड़ शहीद भगत सिंह चौक से शुरू होकर खजाना चौक और कलेक्ट्रेट होते हुए शंकर नगर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, कलेक्टर गौरव सिंह, निगम आयुक्त संबित मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति का माहौल नजर आया। स्वतंत्रता दौड़ का उद्देश्य लोगों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकजुटता की भावना मजबूत करना था। इसके जरिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश भी दिया गया और प्रतिभागियों ने देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Priyanshi Chaturvedi 14 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.