Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर निगम का रहेजा बिल्डर्स पर एक्शन: 7.20 लाख रुपए बकाया होने पर तीन बल्क नल कनेक्शन काटे
Raipur Municipal Corporation , Raheja Builders, bulk water

रायपुर नगर निगम के जोन-9 ने बकाया राशि जमा नहीं करने पर रहेजा ग्रुप से जुड़े तीन मामलों में बल्क नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की है। निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक, रहेजा स्काई स्केप्स से जुड़े मामलों में कुल 7 लाख 20 हजार 406 रुपए की राशि बकाया थी। बकाया जमा कराने के लिए डिमांड बिल, नोटिस और अंतिम नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन भुगतान नहीं होने पर निगम के राजस्व विभाग ने तीनों कनेक्शन काट दिए।

बकाया राशि में रहेजा स्काई स्केप्स रेसिडेंशियल सहकारी संस्था मर्यादित की 2025-26 की 3 लाख 23 हजार 190 रुपए, रहेजा स्काई स्केप्स (दीपक रहेजा) की 3 लाख 23 हजार 190 रुपए और 2023-24 की 74 हजार 26 रुपए की राशि शामिल थी। वहीं, नगर निगम के जोन-5 ने भाठागांव के विनायक सिटी मार्ग पर अवैध निर्माण के खिलाफ भी कार्रवाई की। यहां आवास के साथ दुकान और फ्रंट MOS क्षेत्र में बनाई गई तीन दुकानों को 3D मशीन की मदद से तोड़ा गया। आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निवेश विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।

Priyanshi Chaturvedi 14 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.