Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
यूपी के 16 जिलों में बाढ़ से हालात बिगड़े, कॉलोनियों में चली नाव; हिमाचल में रेल ट्रैक पर गिरी चट्टानें
UP ,boats ply , residential colonie, Himachal.

मानसून के दोबारा सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। यूपी के 16 जिलों में 80 से ज्यादा गांव बाढ़ प्रभावित हैं। उन्नाव में घरों में पानी घुसने के बाद कई लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं और कॉलोनियों में नाव चल रही हैं। कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है, जबकि वाराणसी में बढ़ते जलस्तर के कारण घाट किनारे बने 100 से ज्यादा छोटे मंदिर पानी में डूब गए हैं। बिहार के छपरा में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में डेढ़ से ढाई फीट तक पानी भर गया और करीब 100 दुकानों में पानी घुस गया।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। कांगड़ा में पठानकोट-बैजनाथ पपरोला रेल सेक्शन पर चट्टानें गिरने के बाद चार ट्रेन सेवाएं अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में पानी और मलबा भरने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत की खबर है और कुछ लोग अभी भी फंसे हैं। राहत और बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं, जबकि कई इलाकों में लगातार बारिश के चलते प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Priyanshi Chaturvedi 14 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.