Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मेधावी विद्यार्थियों के खातों में पहुंचे 304 करोड़, CM ने किया प्रोत्साहित
₹304 crore transferred to accounts of meritorious students; CM offers encouragement.

 

मध्य प्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 1 लाख 21 हजार 804 विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की। इस दौरान कुल 304 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की गई, जबकि मंच से 10 विद्यार्थियों को लैपटॉप भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्रों से संवाद कर उनके भविष्य के लक्ष्य और सपनों के बारे में जाना। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता और असफलता दोनों से सीख लेने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे अंक हासिल करना बड़ी उपलब्धि है, लेकिन सफलता को सिर पर नहीं चढ़ने देना चाहिए। जीवन में आने वाली चुनौतियां व्यक्ति को मजबूत बनाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ कौशल विकसित करने, बड़े लक्ष्य तय करने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में NEET, JEE मेन्स और CUET जैसी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश और देश को केवल डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारी ही नहीं, बल्कि अच्छे किसान, उद्यमी और योग्य जनप्रतिनिधियों की भी जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर चुनने की बात कही। साथ ही बताया कि लैपटॉप के लिए दी जा रही सहायता विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन अध्ययन और ई-लर्निंग से जोड़ने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना की शुरुआत कुछ विद्यार्थियों से हुई थी और अब इसका लाभ पाने वालों की संख्या बढ़कर 1.21 लाख से ज्यादा हो गई है, जो प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

MadhyaBharat 1 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.