Since: 23-09-2009

  Latest News :
शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   एक साल बाद भी सरकारी आवास का इंतजार, निजी फार्महाउस में रह रहे धनखड़.   सितंबर की शुरुआत में बढ़े कमर्शियल गैस के दाम सिलेंडर ₹9.50 महंगा.   भारत की ग्रोथ रफ्तार रहेगी बरकरार 7 फीसदी से ज्यादा विकास दर का अनुमान .   गुरु से शिक्षक तक.   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा.   डॉ मोहन यादव ने कृष्ण जन्मोत्सव पर दी बंदियों को सौगात.   क्रॉम्पटन ग्रीव्स नई पावर ट्रांसफॉर्मर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट का प्रोडक्शन शुरू.   अजनार नदी की सफाई का जुनून रंग लाया CM मोहन यादव ने बिट्टू को बुलाया.   भोपाल में दुकानों की सीलिंग रुकी, कैलाश विजयवर्गीय बोले- निकलेगा रास्ता .   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .   छत्तीसगढ़ BJP में युवा चेहरों को बढ़ावा Gen-Z तक पहुंच बनाने की तैयारी .  
अजनार नदी की सफाई का जुनून रंग लाया CM मोहन यादव ने बिट्टू को बुलाया
The passion for cleaning the Ajnar River has paid off; CM Mohan Yadav has summoned Bittu.

 

 

राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी 20 वर्षीय बिट्टू तबाही इन दिनों अजनार नदी की सफाई को लेकर चर्चा में हैं। कई महीनों से वह अकेले नदी में उतरकर कचरा और पॉलीथीन हटाने का काम कर रहे हैं। सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। इसी बीच कुछ लोगों ने उनकी तस्वीरों को AI से बनाई हुई बताया, जिसके बाद बिट्टू ने पुराने वीडियो और तस्वीरें साझा कर अपने काम की हकीकत सामने रखी। देखते ही देखते उनके सफाई अभियान की चर्चा प्रदेश ही नहीं, देशभर में होने लगी।

बिट्टू के काम और उनके जज्बे की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंची, जिसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बुलाया गया। शुक्रवार को हुई मुलाकात में सीएम ने अजनार नदी को साफ करने के उनके प्रयासों की सराहना की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण और नदी संरक्षण के लिए किया जा रहा ऐसा प्रयास महत्वपूर्ण है। मुलाकात के बाद बिट्टू के अभियान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी गतिविधियां तेज हो गईं।

शनिवार सुबह ब्यावरा नगर पालिका की टीम अजनार नदी की सफाई के लिए मौके पर पहुंची। नदी में लंबे समय से जमा कचरे और पॉलीथीन को मशीनों की मदद से हटाया गया। मंदिर के पास स्थित घाट की सफाई और सौंदर्यीकरण का काम भी कराया गया। बिट्टू ने बिना किसी बड़े संसाधन के जिस तरह सफाई अभियान शुरू किया, उसने लोगों का ध्यान खींचा है। शुरुआत में उनके पास जरूरी सुरक्षा उपकरण भी नहीं थे, लेकिन अब लोगों की मदद से उन्हें ग्लव्स, जूते, फावड़े और सफाई के दूसरे साधन मिलने लगे हैं। उनके प्रयास से अजनार नदी को साफ और बेहतर बनाने की मुहिम को अब प्रशासन का भी साथ मिलता दिखाई दे रहा है।

MadhyaBharat 5 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.