Since: 23-09-2009
भोपाल। सोमवार को नगर निगम मुख्यालय अटल भवन में उस समय अफरा तफरी मच गई का जब एक कर्मचारी ने महापौर मालती राय की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश की। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी करता नजर आ रहा। गनीमत रही कि समय रहते अन्य कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझा दी और गाड़ी को वहां से हटा दिया। जानकारी के मुताबिक आग लगाने को कोशिश करने वाला स्वयं भी घायल हो गया। बताया जा रहा निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने घटना को लेकर कर्मचारी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। आग लगने वाले कर्मचारी का नाम सुनील गायकवाड है। वह सम्राट अशोक संगठन का बताया जा रहा। संगठन लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा था।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |