Since: 23-09-2009
भोपाल। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वॉटर कैनन मामले में होगी जांच। इंटर्न डॉक्टरों के साथ हुए मामले में पुलिस आयुक्त ने दिए निर्देश। वहींभोपाल में इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन को लेकर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बयान सामने आया है। शुक्ल ने कहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दुबई से लौटने के बाद सकारात्मक बात होगी। अभी इंटर्न डाक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से सकारात्मक बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री से लगातार बातचीत हो रही है।लाठीचार्ज वाटर कैनन की घटना हो लेकर गंभीरता से चर्चा करेंगे। शाम तक एक बार फिर बैठक कर सकारात्मक निर्णय लेंगे। ज़रूरत पड़ी तो हम भी छात्रों से मिलने जाएँगे। मुख्यमंत्री जब वापस आएँगे तब उनसे इस विषय पर चर्चा की जाएगी। छात्र जल्दी अपना आंदोलन ख़त्म करे इस पर बात करेंगे। वहीं इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा सीएम हाउस के रास्ते पर बैरिकेडिंग कर भारत-पाकिस्तान की बॉर्डर बना दी है। उन्होंने कहा बच्चों से मिलने खुद आएं स्वास्थ्य मंत्री।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |