Since: 23-09-2009
मध्य प्रदेश में शिक्षकों की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तारीख जल्द घोषित हो सकती है। 31 दिसंबर से पहले आयोजित कराने की तैयारी है।परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में कराई जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) आयुक्त ने मंगलवार को शिक्षक संगठनों के साथ बैठक की। आयुक्त अभिषेक सिंह ने शिक्षक संगठनों के संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारियों से चर्चा में कहा कि इस साल विभाग शिक्षकों की पात्रता परीक्षा एक ही बार करा पाएगा। परीक्षा में शामिल होने से किसी शिक्षक की वरिष्ठता (सीनियरिटी) पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बैठक में मोर्चा पदाधिकारियों को बताया गया कि कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने ऑफलाइन परीक्षा कराने में असमर्थता व्यक्त की है
स्कूल शिक्षा विभाग अब किसी अन्य एजेंसी के माध्यम से ऑफलाइन परीक्षा कराने के विकल्प पर भी विचार कर रहा । माध्यमिक शिक्षा मंडल के माध्यम से परीक्षा कराने की संभावना भी बताई गई है। फिलहाल निर्णय में अभी समय है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |