Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल में 15 करोड़ की जमीन मुक्त कराई
atikraman


भोपाल में ₹15 करोड़ की जमीन अतिक्रमण से मुक्त। गोविंदपुरा स्थित नरेला शंकरी में जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया।प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान 20 अवैध दुकानें और 2 आवासीय निर्माण ध्वस्त किए। करीब 1,000 वर्गमीटर (10,760 वर्गफीट) शहरी व्यावसायिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जमीन का सरकारी गाइडलाइन के अनुसार न्यूनतम मूल्य करीब ₹4.50 करोड़ है। वहीं वर्तमान बाजार मूल्य करीब ₹15 करोड़ आंका गया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेश पर एसडीएम आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। जिला प्रशासन, नगर निगम, उद्योग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
कार्रवाई के बाद जमीन को दोबारा शासन के आधिपत्य में ले लिया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई एसडीएम आशुतोष शर्मा, तहसीलदार सौरभ वर्मा और नगर निगम अतिक्रमण शाखा प्रभारी शैलेंद्र भदौरिया की मौजूदगी में हुई।

MadhyaBharat 11 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.