Since: 23-09-2009
भोपाल। थाना श्यामला हिल्स पुलिस ने फाइनेंस की किस्त बकाया होने की बात कहकर गाड़ी खिंचवाने की धमकी देकर पैसे ऐंठने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक फरियादी उजैफ खान अपनी मोपेड से शाहजहानाबाद से भदभदा की ओर काम से जा रहा था। पोलिटेक्निक चौराहा क्रॉस करते समय दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से आए और फरियादी को रोक लिया। आरोपियों ने गाड़ी की किस्त ड्यू होने की बात कहकर 10 हजार रुपये की मांग की और सेटलमेंट करने के लिए कहने लगे।
जब फरियादी ने रुपये देने से मना किया तो आरोपी गाड़ी छीनने लगे और जबरदस्ती जेब से दो हजार रुपये ले लिए। इसके बाद 12 हजार रुपये और देने के लिए धमकाया।
फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 181/26 धारा 126(2), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी तालिब खान और फरदीन खान, दोनों निवासी भोपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |