Since: 23-09-2009
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्य व खेल मंत्री मनसुख मांडविया से भेंट की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के विकास, युवाओं के कौशल विकास व राज्य में रोजगार के नए अवसरों के सृजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह जी से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल उद्योग में निवेश, रोजगार सहित अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |