Since: 23-09-2009
गंधवानी। मप्र नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। सिंघार ने बिजली बिल को लेकर ग्रामीणों से भी चर्चा की। जहां ग्रामीणों ने ज्यादा बिल दिए जाने की परेशानी बताई। सिंघार ने कहा पहले ₹100-200 का बिजली बिल आता था, आज स्मार्ट मीटर के नाम पर ₹5-7 हजार के बिल थमाए जा रहे हैं। महँगाई और ग़रीबी में मजदूरी कर परिवार चलाने वाले परिवार आखिर इतना बोझ कहाँ से उठाएँ?
मुख्यमंत्री कहते हैं कि किसी के घर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे, तो फिर बिजली विभाग किसके कहने पर तानाशाही कर रहा है? मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी बताएँ बिजली विभाग को गरीबों पर यह जबरदस्ती करने का अधिकार किसने दिया? सरकार की मनमानी और गरीबों के साथ यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जबरन स्मार्ट मीटर लगाना तत्काल बंद करें, वरना इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री जी को विधानसभा में जनता को जवाब देना होगा।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |