Since: 23-09-2009
दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स सम्मेलन के अवसर पर आयोजित 'ब्रिक्स बाज़ार' में शिरकत की। यहाँ उन्होंने मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध हस्तशिल्प धरोहर 'बाग प्रिंट' के स्टॉल पर पहुँचकर शिल्पकार मोहम्मद बिलाल खत्री और मोहम्मद काज़िम खत्री की उत्कृष्ट कलाकृति को निहारा। पारंपरिक तकनीक से प्रभावित होकर केंद्रीय मंत्री ने स्वयं अपने हाथों से लकड़ी का ठप्पा (ब्लॉक) लगाकर कपड़े पर छपाई की। इस अवसर पर शिल्पकार मोहम्मद बिलाल खत्री ने उन्हें पारंपरिक बाग प्रिंट का अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय सम्मान व्यक्त किया। यह क्षण भारतीय हस्तशिल्प और कारीगरों की वैश्विक पहचान का प्रतीक बना।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |