Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा मौत मामले में दीपक खंडेलवाल ने थाने में किया सरेंडर
sonila sharma

 

इंदौर। इंदौर जिला में होटल एलेक्स में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा के प्रेमी दीपक खंडेलवाल ने तिलक नगर थाने में सरेंडर कर दिया। घटना के बाद दीपक फरार था। मामले में दीपक ने बताया कि सोनिला ने शराब पीकर फांसी लगाई थी।  दीपक ही उसको अस्पताल ले गया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया था। दीपक कारोबारी नहीं है। वह पाइप कंपनी में नौकरी करता है। बताया गया कि सोनिला से करीब दो साल पूर्व दोस्ती हुई थी। दोनों अक्सर इसी होटल में मिलते थे । दो महीने पहले दीपक की पत्नी रानू ने आपत्ति ली और सोनिला के घर पहुंच गई। इसके बाद दीपक ने दूरी बना ली लेकिन सोनिला मिलना चाहती थी। घटना के दिन वह होटल पहुंची और शराब पीने लगी। दीपक को बार बार काल लगाए लेकिन उसने मोबाइलबंद कर लिया। करीब 40 मिनट बाद दीपक पहुंचा था।सोनिला ने नशे की अवस्था में दीपक को डराने के लिए फांसी लगाने की कोशिश की। इस दौरान उसका गला दब गया और बेहोश हो गई। दीपक उसको अस्पताल ले गया लेकिन उसकी मौत हो गई। 

 

MadhyaBharat 13 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.