Since: 23-09-2009
भोपाल। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने भोपाल में दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। भोपाल के 10 प्रमुख होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जहां कई होटलों में नॉनवेज खाद्य पदार्थों का एक ही फ्रीजर में भंडारण पाया गया। मूंग दाल और राजमा में कीट लगे हुए मिले। खाद्य प्रशासन की कार्रवाई में बड़े होटलों में भारी कमियां पाई गई हैं। जो कि जनता के लिए घातक हो सकता है। होटल ताज में निरीक्षण के दौरान होटल प्रबंधन को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।होटल आदित्य ग्रैंड, दूरसंचार नगर गुलमोहर में निरीक्षण के दौरान लगभग आधा पैकेट एक्सपायरी ब्रेड पाया गया। कार्यरत खाद्य हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए तथा खाद्य पदार्थों की तैयारी के दौरान कर्मचारियों द्वारा हेयर कवर का उपयोग नहीं किया जा रहा था। डस्टबिन ढक्कन बंद अवस्था में पाए गए। पनीर की गुणवत्ता के संबंध में संदेह उत्पन्न होने पर उसका नमूना जांच हेतु लिया गया। होटल टुरकोइस हॉस्पिटलिटी सैर सपाटा रोड में निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के उचित संधारण की व्यवस्था नहीं पाई गई। नॉनवेज खाद्य पदार्थों का एक ही फ्रीजर में भंडारण पाया गया। मूंग दाल और राजमा में कीट लगे हुए मिले। जिनका मौके पर नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। नॉनवेज फ्रीजर की उचित सफाई नहीं पाई गई। भंडारण क्षेत्र में कीटों की उपस्थिति के संकेत मिले। खाद्य लाइसेंस का प्रदर्शन नहीं पाया गया। डस्टबिन खुले हुए थे और कढ़ाई अत्यधिक काली और अस्वच्छ अवस्था में पाई गई। खाद्य हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र, नॉनवेज खाद्य पदार्थों के लिए आवश्यक लाइसेंस,अनुमोदन तथा पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था की भी जांच की गई। भंडारण क्षेत्र में पेस्ट कंट्रोल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं पाई गई। होटल प्रबंधन को आवश्यक सुधार सूचना जारी की गई। होटल सयाजी लिमिटेड में निरीक्षण के दौरान फिश और चिकन एक्सपायरी डेट की मिली। एक्सपायरी नॉनवेज खाद्य पदार्थों का भंडारण पाया गया। वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों की प्रोसेसिंग, भंडारण और तैयारी में पृथक्करण संबंधी कमियां पाई गईं। खुले डस्टबिन भी पाए गए। मीट और मीट प्रोडक्ट्स के प्रोसेसिंग, विक्रय और भंडारण के संबंध में आवश्यक लाइसेंस की उपलब्धता की जांच की गई। पानी की पोर्टेबिलिटी रिपोर्ट भी उचित रूप से उपलब्ध नहीं पाई गई। होटल प्रबंधन को आवश्यक सुधार सूचना जारी की गई। होटल जहांनुमा रिट्रीट, सैर सपाटा में निरीक्षण किया गया। सीएम हेल्पलाइन से मिली शिकायत के आधार पर साक्षी ढाबा का निरीक्षण किया गया। शिकायत में बकरे अथवा चिकन के स्थान पर अन्य प्रकार के मांस के उपयोग संबंधी आरोप मिले थे। शिकायत की जांच के दौरान मटन और पनीर के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। प्रतिष्ठान को आवश्यक सुधार सूचना जारी की गई। नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।-महादेव भोजनालय की सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर कार्रवाई की गई है। सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत के आधार पर महादेव भोजनालय का निरीक्षण किया गया। मौके पर पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं पाया गया। खाद्य पंजीयन उपलब्ध था, लेकिन उसका उचित स्थान पर प्रदर्शन, चस्पा नहीं किया गया था। पंजीयन को उचित स्थान पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए। कार्यरत कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र बनवाने के निर्देश भी दिए गए। पनीर की मौके पर आयोडीन सॉल्यूशन से प्राथमिक जांच की गई। प्राथमिक जांच में एनालॉग पनीर की पुष्टि नहीं हुई। उत्तपम का भी वैधानिक नमूना जांच हेतु लिया गया।
होटल रेडिसन के निरीक्षण के दौरान हनी ब्रेड के 4 पैकेट मिसब्रांडेड पाए गए। ब्रेड का नमूना लिया गया है । सभी कमरों की डस्टबिन खुले और बिना ढक्कन के रखी हुई पाई गईं। नॉनवेज खाद्य पदार्थों का प्रथम कोल्ड स्टोरेज में पृथक्करण के साथ भंडारण पाया गया। मीट पैकेट पर बेस्ट बिफोर संबंधी अंकन, फ्रोजन मीट पैकेट पर रक्त के साक्ष्य और फिफो व्यवस्था में कमियां पाई गईं। लगभग 50 किलोग्राम सड़े हुए आलू पाए गए। जिनका मौके पर नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। ब्रेड पर आवश्यक वेज सिंबल और खरीदी का बिल उपलब्ध नहीं पाया गया। ब्रेड स्थानीय विक्रेता से खरीदी जाना बताया गया। खाद्य हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्रों की भी जांच की गई। होटल प्रबंधन को आवश्यक सुधार सूचना जारी की गई।-होटल पलाश, न्यू मार्केट में निरीक्षण के दौरान किचन में मशरूम के 8 पैकेट सड़ी हुई अवस्था में पाए गए, जिनका तत्काल विनष्टीकरण कराया गया। किचन एरिया में 5 डस्टबिन खुले हुए पाए गए, जिनमें सड़े-गले खाद्य पदार्थ, अपशिष्ट रखे हुए थे। कढ़ाई भी काली और अस्वच्छ पाई गई। नॉनवेज कोल्ड स्टोरेज में टोफू का भंडारण पाया गया। नॉनवेज पैकेट पर वेंडर का नाम एवं पता उपलब्ध नहीं पाया गया। फ्रोजन एरिया में बैंगन, पालक और अन्य सब्जियां उचित ताजगी की अवस्था में नहीं पाई गईं। कुछ सब्जियां सड़ी हुई अवस्था में मिलीं। फ्रीजर और फ्रिज में खाद्य पदार्थों का उचित संधारण नहीं पाया गया।- पलाश एमपीटी में पैक की जा रही ब्रेड पर आवश्यक पैकिंग विवरण और पैकिंग डेट उपलब्ध नहीं पाई गई। कलश आटे का 500 ग्राम का एक पैकेट बेस्ट बिफोर अवधि समाप्त होने के बाद उपयोग हेतु रखा हुआ पाया गया। चिकन मसाला का एक पैकेट आवश्यक लेबल विवरण, निर्माता एवं बैच, पैकिंग संबंधी जानकारी के बिना पाया गया। मौके पर खाद्य लाइसेंस का प्रदर्शन नहीं पाया गया। विपिन कटारे द्वारा बताया गया कि लाइसेंस का प्रदर्शन आगामी कार्य दिवस मंगलवार को कर दिया जाएगा। कमियों के संबंध में आवश्यक सुधार सूचना जारी की गई। -होटल प्रबंधन को
निरीक्षण अभियान के दौरान लिए गए खाद्य नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अधिकृत खाद्य प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |