Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे.   हिंदी दिवस पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- अपनी भाषा को कभी न छोड़ें.   ब्रिक्स में मप्र की हस्तशिल्प की धूम , केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने देखी कलाकृति .   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नई दिल्ली में की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात.   नई दिल्ली के ब्रिक्स बाजार में छाई मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट.   BRICS देशों की आर्थिक ताकत दुनिया से दोगुनी तेजी से बढ़ी: PM मोदी.   भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रान्त की हुई बैठक , भावन्तर के पक्ष में नही भारतीय किसान संघ.   बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं की शत प्रतिशत पहुंच और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश.   तीन दिन के अंदर दूषित शराब से पीड़ित परिवार के खाते में पहुंचेगी मुआवजा राशि.   बड़े होटलों में खाना खाने से पहले चेक कर लें किचन, सुरक्षित नहीं है खाना.   दशहरा-दिवाली पर रेलवे का बड़ा प्लान, भोपाल होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें.   जर्जर स्कूलों से लेकर पेपर लीक तक शिक्षा व्यवस्था पर भाजपा सरकार पूरी तरह विफल : पटवारी.   अमृतधारा में 12 जंगली हाथियों की दस्तक, पूरी बस्ती कराई गई खाली.   सेवा सेतु बन रहा लोगों की पसंद , 50 लाख से अधिक नागरिकों ने किया आवेदन.   CGPSC की 700 पदों वाली भर्ती पर ब्रेक, विज्ञापन में संशोधन का इंतजार.   छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव, अगले 48 घंटे कई इलाकों में भारी बारिश.   शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ दौरा ग्रामीण विकास को मिलेगी बड़ी सौगात.   PM मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प अभियान’, प्रदेश में जलाए जाएंगे 36 लाख दीप.  
तीन दिन के अंदर दूषित शराब से पीड़ित परिवार के खाते में पहुंचेगी मुआवजा राशि
mantri rajput


भोपाल। सागर जिले के बण्डा क्षेत्र में दूषित शराब के सेवन से बीमार हुए लोगों का हाल जानने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार की स्थिति के संबंध में चर्चा की। मंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना से सरकार बेहद गंभीर है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मंत्री राजपूत ने कहा कि दूषित शराब के सेवन से जिन लोगों की मृत्यु हुई है अथवा जो प्रभावित हुए हैं, उनके परिवारों को तीन दिन के अंदर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन पीड़ितों के पास संबल कार्ड नहीं है, उन्हें भी नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
तीन मरीजों की आंखों में गंभीर परेशानी, भोपाल एम्स भेजने की व्यवस्था

बीएमसी के निरीक्षण के दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को सुनील विश्वकर्मा, सुल्तान सिंह, गोविंद अहिरवार नाम के तीन मरीजों की आंखों में अधिक परेशानी होने की जानकारी मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल बेहतर उपचार के लिए तीनों मरीजों को भोपाल भेजने की व्यवस्था कराई। मंत्री ने दूरभाष पर भोपाल एम्स के चिकित्सकों से चर्चा कर मरीजों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की और उन्हें तत्काल भोपाल भेजा गया। मंत्री ने कहा कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और सरकार उपचार का पूरा ध्यान रखेगी।
शराब माफिया पर कार्रवाई कर पुलिस-प्रशासन ने कमर तोड़ दी
दूषित शराब मामले में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर मंत्री राजपूत ने संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और पुलिस तथा प्रशासन पूरी ताकत के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी

MadhyaBharat 14 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.