Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे.   हिंदी दिवस पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- अपनी भाषा को कभी न छोड़ें.   ब्रिक्स में मप्र की हस्तशिल्प की धूम , केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने देखी कलाकृति .   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नई दिल्ली में की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात.   नई दिल्ली के ब्रिक्स बाजार में छाई मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट.   BRICS देशों की आर्थिक ताकत दुनिया से दोगुनी तेजी से बढ़ी: PM मोदी.   भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रान्त की हुई बैठक , भावन्तर के पक्ष में नही भारतीय किसान संघ.   बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं की शत प्रतिशत पहुंच और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश.   तीन दिन के अंदर दूषित शराब से पीड़ित परिवार के खाते में पहुंचेगी मुआवजा राशि.   बड़े होटलों में खाना खाने से पहले चेक कर लें किचन, सुरक्षित नहीं है खाना.   दशहरा-दिवाली पर रेलवे का बड़ा प्लान, भोपाल होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें.   जर्जर स्कूलों से लेकर पेपर लीक तक शिक्षा व्यवस्था पर भाजपा सरकार पूरी तरह विफल : पटवारी.   अमृतधारा में 12 जंगली हाथियों की दस्तक, पूरी बस्ती कराई गई खाली.   सेवा सेतु बन रहा लोगों की पसंद , 50 लाख से अधिक नागरिकों ने किया आवेदन.   CGPSC की 700 पदों वाली भर्ती पर ब्रेक, विज्ञापन में संशोधन का इंतजार.   छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव, अगले 48 घंटे कई इलाकों में भारी बारिश.   शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ दौरा ग्रामीण विकास को मिलेगी बड़ी सौगात.   PM मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प अभियान’, प्रदेश में जलाए जाएंगे 36 लाख दीप.  
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे
semiconducter

 

संस्करण 17 से 19 सितंबर, 2026 तक यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर), नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर, 2026 को इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाला यह सम्मेलन उच्च स्तरीय विचार-विमर्श, उद्योग जगत के साथ सहभागिता और भारत के तेजी से विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को प्रदर्शित करेगा। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन और सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और विनिर्माण इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व करने वाले वैश्विक उद्योग संघ एसईएमआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित , सेमीकॉन इंडिया 2026 में वैश्विक सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां, उद्योग जगत, नीति निर्माता , निवेश, शोधकर्ता, स्टार्ट-अप्स और छात्र भारत के सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम के भविष्य को आकार देने के लिए एक साझा मंच पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
“सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण” विषय के साथ, सेमीकॉन इंडिया 2026 का आयोजन  भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह ऐसे समय में आयोजित हो रहा है जब मजबूत नीतिगत गति, उद्योग के बढ़ते क्रियान्वयन और विश्वसनीय एवं लचीली सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखलाओं की बढ़ती वैश्विक मांग के संगम से भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में तेजी से एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है।
सेमीकॉन इंडिया 2026 महज एक प्रदर्शनी से कहीं अधिक है। यशोभूमि में तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में, 300 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों सहित 600 से अधिक प्रदर्शक 15,000 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में एकत्रित होंगे, साथ ही 150 से अधिक प्रतिष्ठित वक्ता अपने ज्ञान, अनुभव और अंतर्दृष्टि साझा करेंगे। सेमीकॉन इंडिया 2026 में छह देशों और 12 राज्यों के पवेलियन के साथ-साथ एक स्टार्टअप शोकेस, स्टूडेंट हैकाथॉन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन और महिला मंच भारत द्वारा पिछले पांच वर्षों में निरंतर विकसित किए जा रहे सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विभिन्न पहलुओं की झलक प्रस्तुत करेंगे।
भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का प्रदर्शन
सेमीकॉन इंडिया 2026 में व्यापक मूल्य-श्रृंखला दृष्टिकोण के अंतर्गत सेमीकंडक्टर सामग्री और विनिर्माण से लेकर उन्नत पैकेजिंग, डिजाइन तक की यात्रा को दर्शाया जाएगा। आगंतुकों को सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का एक एकीकृत दृष्टिकोण प्रदान करना और मूल्य श्रृंखला के विभिन्न चरणों में भारत की बढ़ती क्षमताओं को प्रदर्शित करना।
इस प्रदर्शनी में छह देशों के पवेलियन और बारह राज्य सरकारों के पवेलियन होंगे , साथ ही एक समर्पित स्टार्टअप पवेलियन , इनोवेशन शोकेस, स्टार्टअप पिच प्रतियोगिता, स्टूडेंट हैकाथॉन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन भी होंगे। स्टार्टअप पवेलियन में लगभग 40 स्टार्टअप प्रदर्शित किए जाएंगे , जबकि वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में प्रतिभा, कौशल और करियर के अवसरों के लिए एक समर्पित मंच प्रदान करेगा।

MadhyaBharat 14 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.