Since: 23-09-2009
भोपाल। भोपाल में भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रान्त की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी भारतीय किसान संघ के सदस्यता अभियान की तैयारी पर चर्चा की गई। प्रान्त के कार्यकर्ताओं ने जिला अनुसार सदस्यता की तैयारी की जानकारी प्रदान की।बैठक में प्रान्त की विभिन्न समस्याओं ओर समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव भी पास हुआ कि सोयाबीन एवं धान पर भावन्तर योजना का भारतीय किसान संघ समर्थन नही करता है।इसके लिए सरकार को पत्र लिखा जाएगा। सर्वज्ञ दीवान प्रान्त अध्यक्ष के द्वारा बैठक की अध्यक्षता एवं विषय प्रस्तुत शिवनंदन रघुवंशी प्रान्त महामंत्री द्वारा रखा गया।बैठक में अखिल भारतीय उपाध्यक्ष रामभरोसे बसोतिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश जैविक प्रमुख जगराम यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष नवनीत रघुवंशी, प्रान्त संगठन मंत्री भरत पटेल एवं समस्त प्रांतीय कार्यकारणी उपस्थित रही।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |