Since: 23-09-2009

  Latest News :
2027 के चुनावी रण से पहले BJP एक्टिव, कमजोर बूथों पर वापसी का मिशन.   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे.   हिंदी दिवस पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- अपनी भाषा को कभी न छोड़ें.   ब्रिक्स में मप्र की हस्तशिल्प की धूम , केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने देखी कलाकृति .   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नई दिल्ली में की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात.   नई दिल्ली के ब्रिक्स बाजार में छाई मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट.   सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज, उज्जैन में 40 सड़कें होंगी चौड़ी.   भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रान्त की हुई बैठक , भावन्तर के पक्ष में नही भारतीय किसान संघ.   बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं की शत प्रतिशत पहुंच और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश.   तीन दिन के अंदर दूषित शराब से पीड़ित परिवार के खाते में पहुंचेगी मुआवजा राशि.   बड़े होटलों में खाना खाने से पहले चेक कर लें किचन, सुरक्षित नहीं है खाना.   दशहरा-दिवाली पर रेलवे का बड़ा प्लान, भोपाल होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें.   रायपुर का 137 साल पुराना गणेशोत्सव, गोलबाजार से जुड़ी है खास कहानी.   अमृतधारा में 12 जंगली हाथियों की दस्तक, पूरी बस्ती कराई गई खाली.   सेवा सेतु बन रहा लोगों की पसंद , 50 लाख से अधिक नागरिकों ने किया आवेदन.   CGPSC की 700 पदों वाली भर्ती पर ब्रेक, विज्ञापन में संशोधन का इंतजार.   छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव, अगले 48 घंटे कई इलाकों में भारी बारिश.   शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ दौरा ग्रामीण विकास को मिलेगी बड़ी सौगात.  
रायपुर का 137 साल पुराना गणेशोत्सव, गोलबाजार से जुड़ी है खास कहानी
Raipur

 

रायपुर के गोलबाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में गणेशोत्सव की परंपरा करीब 137 साल पुरानी बताई जाती है। शुरुआत में महज 7-8 लोगों ने मिलकर गणेश उत्सव मनाना शुरू किया था, जो आज एक बड़े आयोजन का रूप ले चुका है। इस उत्सव की खास पहचान भव्य झांकियां भी हैं। वर्ष 1999 में इसी स्थान पर पहली बार अमरनाथ गुफा की झांकी तैयार की गई थी। इसके साथ पाताल भैरवी, हनुमान लीला और चारों धाम के दर्शन भी झांकी के जरिए कराए गए थे।

श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति की ओर से हर साल आयोजन को भव्य बनाया जाता है। समिति से जुड़े केदारनाथ गुप्ता के अनुसार, शुरुआती दौर में जहां कुछ लोग ही आयोजन संभालते थे, वहीं अब करीब 70 सदस्य उत्सव की व्यवस्थाओं में जुड़े हैं। गणेशजी के लिए करीब सात साल पहले 750 ग्राम सोने का मुकुट भी तैयार कराया गया था। गणेश चतुर्थी के दिन इसी मुकुट से बप्पा का अभिषेक किया जाता है। यह मुकुट विसर्जन कुंड तक भी ले जाया जाता है और पूजा के बाद सुरक्षित वापस लाया जाता है। इस बार गणपति बप्पा के साथ तिरुपति बालाजी, माता पद्मावती और महालक्ष्मी के दर्शन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

गणेशोत्सव को सार्वजनिक रूप देने का इतिहास स्वतंत्रता आंदोलन से भी जुड़ा है। 1893 में बाल गंगाधर तिलक ने गणेश उत्सव को सार्वजनिक आयोजन का स्वरूप दिया था। उस दौर में यह लोगों को एकजुट करने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना। इसी ऐतिहासिक परंपरा की झलक आज भी देश के अलग-अलग हिस्सों के गणेशोत्सव में देखने को मिलती है। वहीं, गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बप्पा की स्थापना को लेकर महामाया मंदिर के पंडित मनोज शुक्ला का कहना है कि भगवान गणेश की स्थापना के लिए किसी विशेष मुहूर्त की अनिवार्यता नहीं है और तिथि के दौरान सुबह से रात तक स्थापना की जा सकती है।

 

MadhyaBharat 15 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.