Since: 23-09-2009

  Latest News :
2027 के चुनावी रण से पहले BJP एक्टिव, कमजोर बूथों पर वापसी का मिशन.   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे.   हिंदी दिवस पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- अपनी भाषा को कभी न छोड़ें.   ब्रिक्स में मप्र की हस्तशिल्प की धूम , केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने देखी कलाकृति .   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नई दिल्ली में की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात.   नई दिल्ली के ब्रिक्स बाजार में छाई मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट.   बासमती चावल को GI टैग मिलने से किसानों हो रहा नुकसान.   विवादित बयान मामले में विजय शाह को राहत, कैबिनेट के प्रस्ताव पर राज्यपाल की मुहर.   कैबिनेट में विकास कार्यों के लिए 42 हजार 490 करोड़ रूपये की स्वीकृति.   सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज, उज्जैन में 40 सड़कें होंगी चौड़ी.   भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रान्त की हुई बैठक , भावन्तर के पक्ष में नही भारतीय किसान संघ.   बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं की शत प्रतिशत पहुंच और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश.   रायपुर में आज से 48 घंटे बंद रहेगा रेलवे फाटक, सड़क यातायात प्रभावित.   स्वीकृत और हितग्राही लाभ को लेकर कांग्रेस और भाजपा सरकार के दावों पर सियासत.   रायपुर का 137 साल पुराना गणेशोत्सव, गोलबाजार से जुड़ी है खास कहानी.   अमृतधारा में 12 जंगली हाथियों की दस्तक, पूरी बस्ती कराई गई खाली.   सेवा सेतु बन रहा लोगों की पसंद , 50 लाख से अधिक नागरिकों ने किया आवेदन.   CGPSC की 700 पदों वाली भर्ती पर ब्रेक, विज्ञापन में संशोधन का इंतजार.  
विवादित बयान मामले में विजय शाह को राहत, कैबिनेट के प्रस्ताव पर राज्यपाल की मुहर
  Relief for Vijay Shah in controversial statement case; Governor approves Cabinet proposal.

 

 

 

 

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह को बड़ी राहत मिली है। कैबिनेट की अनुशंसा के बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उनके खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति नहीं देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब राज्य सरकार की ओर से इस फैसले से जुड़ी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की जाएगी। गृह विभाग ने मामले में आदेश का प्रारूप तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है।

 

यह मामला 11 मई 2025 का है, जब इंदौर के महू क्षेत्र के रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। बयान सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध हुआ और हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां जांच के लिए विशेष जांच दल यानी SIT गठित की गई। SIT ने अपनी जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सीलबंद लिफाफे में पेश की और मंत्री के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी।

 

मामले में सरकार के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहले भी नाराजगी जता चुका है और जल्द निर्णय लेने के निर्देश दिए थे। 25 अगस्त को हुई कैबिनेट बैठक में राज्यपाल से विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं देने की अनुशंसा करने का फैसला लिया गया था। अब राज्यपाल की मंजूरी के बाद गृह विभाग आगे की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करेगा। आदेश जारी होने के बाद इसकी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जाएगी।

 

MadhyaBharat 16 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.