Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
PM मोदी के जन्मदिन पर रमन सिंह का खास संदेश, पुराने दौर की यादें कीं साझा
  Raman Singh

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उनसे जुड़े कई पुराने संस्मरण साझा किए। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ से जुड़ाव केवल राजनीतिक नहीं रहा, बल्कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ उनका सीधा संवाद भी लंबे समय से रहा है। डॉ. रमन सिंह ने 2003 का एक प्रसंग याद करते हुए बताया कि जब छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद उनके मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे, तब उन्होंने मंच पर बैठने के बजाय कार्यकर्ताओं के बीच जमीन पर बैठकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। 2007 में छत्तीसगढ़ की चावल योजना के शुभारंभ के दौरान भी मोदी की मौजूदगी का जिक्र करते हुए रमन सिंह ने कहा कि उस समय उन्होंने योजना को लेकर भरोसा जताया था और इसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही थी। रमन सिंह के मुताबिक, इन मुलाकातों से उन्हें संगठन और जनसेवा को लेकर प्रेरणा मिली।

डॉ. रमन सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अंबिकापुर में हुए मोदी के कार्यक्रम का भी उल्लेख किया। उनके मुताबिक, उस समय अंबिकापुर में लाल किले का एक प्रारूप तैयार कराया गया था और मोदी ने उसी मंच से भाषण दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री बनने पर मोदी ने दिल्ली के लाल किले से देश को संबोधित किया। रमन सिंह ने 2015 में दंतेवाड़ा के जावांगा एजुकेशन सिटी का एक और संस्मरण साझा करते हुए बताया कि मोदी बच्चों, खासकर दिव्यांग बच्चों के बीच काफी सहज नजर आए थे और उनके साथ काफी समय बिताया था। उन्होंने 2016 में डोंगरगढ़ की सभा में 104 वर्षीय कुंवरबाई से हुई मुलाकात का भी जिक्र किया। रमन सिंह के अनुसार, स्वच्छता के लिए अपने स्तर पर पहल करने वाली कुंवरबाई का मोदी ने सम्मान किया था। इसी तरह बीजापुर के जांगला में एक आदिवासी महिला को अपने हाथों से चरण-पादुका पहनाने की घटना को भी उन्होंने प्रधानमंत्री के सहज व्यवहार का उदाहरण बताया।

रमन सिंह ने अपने संस्मरणों में बस्तर की नक्सल समस्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक नक्सलवाद ने क्षेत्र के विकास और लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने इस समस्या के खिलाफ सख्त कार्रवाई और समाधान का संकल्प लिया। नक्सलवाद को लेकर सरकार की कार्रवाई और सुरक्षा अभियानों के परिणामों को रमन सिंह ने प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति से जोड़ते हुए अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उन्होंने नरेंद्र मोदी के लिए दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर ऊर्जा की कामना की। साथ ही कहा कि वे आगे भी देश और समाज की सेवा के लिए सक्रिय रहें।

 

MadhyaBharat 17 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.