Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति की बधाई, राहुल-खरगे ने भी दीं शुभकामनाएं.   2027 के चुनावी रण से पहले BJP एक्टिव, कमजोर बूथों पर वापसी का मिशन.   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे.   हिंदी दिवस पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- अपनी भाषा को कभी न छोड़ें.   ब्रिक्स में मप्र की हस्तशिल्प की धूम , केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने देखी कलाकृति .   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नई दिल्ली में की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात.   सेवा संकल्प अभियान के तहत रीवा में वृहद रक्तदान शिविर.   MP में छोटे अपराधों पर जेल की जगह कम्युनिटी सर्विस, नई गाइडलाइन लागू .   स्वास्थ्य सेवाएं गांव तक पहुंच रही हैं तो बीमार बच्चे अस्पताल क्यों नहीं पहुंचे - पटवारी.   बासमती चावल को GI टैग मिलने से किसानों हो रहा नुकसान.   विवादित बयान मामले में विजय शाह को राहत, कैबिनेट के प्रस्ताव पर राज्यपाल की मुहर.   कैबिनेट में विकास कार्यों के लिए 42 हजार 490 करोड़ रूपये की स्वीकृति.   PM मोदी के जन्मदिन पर रमन सिंह का खास संदेश, पुराने दौर की यादें कीं साझा .   रायपुर में आज से 48 घंटे बंद रहेगा रेलवे फाटक, सड़क यातायात प्रभावित.   स्वीकृत और हितग्राही लाभ को लेकर कांग्रेस और भाजपा सरकार के दावों पर सियासत.   रायपुर का 137 साल पुराना गणेशोत्सव, गोलबाजार से जुड़ी है खास कहानी.   अमृतधारा में 12 जंगली हाथियों की दस्तक, पूरी बस्ती कराई गई खाली.   सेवा सेतु बन रहा लोगों की पसंद , 50 लाख से अधिक नागरिकों ने किया आवेदन.  
सेवा संकल्प अभियान के तहत रीवा में वृहद रक्तदान शिविर
up mukhyamantri rajendra shukla


सेवा संकल्प अभियान के तहत संभागीय मुख्यालय रीवा के कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी, श्री वीरेंद्र गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी रक्तदान किया। शुक्ल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। रक्तदान महादान है और पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों तथा गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों के उपचार में रक्त की आवश्यकता होती है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं और जरूरतमंदों की जीवन रक्षा में अपना योगदान दें।  उन्होंने कहा कि सामान्यतः स्वस्थ 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग के पात्र व्यक्ति चिकित्सकीय जांच के उपरांत रक्तदान कर सकते हैं। नियमित रक्तदान के लिए निर्धारित अंतराल एवं रक्त केंद्र की चिकित्सकीय सलाह का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वयं रक्तदान करने से उन्हें आत्मिक प्रसन्नता हुई और अधिक से अधिक नागरिकों को इस सेवा कार्य में सहभागी बनना चाहिए। शिविर में रीवा संभाग के कमिश्नर श्री शीलेंद्र सिंह सहित अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने रक्तदान किया।
रीवा जिले में इच्छुक एवं पात्र नागरिक मनगवां, जवा, सिरमौर, सेमरिया, गंगेव एवं गोविंदगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा त्योंथर के सिविल अस्पताल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में पहुंचकर रक्तदान कर सकते हैं। नागरिकों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर पीड़ित मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।

MadhyaBharat 17 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.