Since: 23-09-2009
भोपाल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सभी छह मंडलों में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत रक्तदान, कृषि गतिविधियों, जनभागीदारी तथा सामाजिक सेवा के माध्यम से सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। इसी क्रम में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्यप्रदे के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दोपहर में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कृषि उपज मंडी, सागर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में सहभागिता की। शाम को राहतगढ़ के बनेनीघाट एवं सांदीपनि विद्यालय परिसर में आयोजित ‘आओ मिलकर विकास के दीप जलाएं’ कार्यक्रम में शामिल हुए। राहतगढ़ में आयोजित कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान का प्रमुख कार्यक्रम रहा, जिसमें जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, विकास और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।राहतगढ़ के कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने और जरूरतमंदों की सेवा करने का अवसर हैराजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबे सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को अपनी कार्यशैली का प्रमुख आधार बनाया है। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी को ‘महानायक और कर्मयोगी’ बताते हुए कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन निरंतर कार्य, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा गतिविधियों का आयोजन उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि “जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा” के भाव के साथ सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |