Since: 23-09-2009
भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने शिक्षकों एवं पटवारियों से दिए जलवाने पर सरकार को घेरा
सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि शिक्षकों से गैर शिक्षण कार्य असंवैधानिक है। प्राथमिक, माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों का अन्य कार्यों में इस्तेमाल करना RTE 2009, की धारा 27 का उल्लंघन है। पटवारियों से खेतों में सर्वे की जगह अपना प्रचार करवा रही सरकार । RTE Act, 2009 की धारा 27 शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने पर स्पष्ट सीमाएं तय करती है, फिर सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय शिक्षकों से दिए जलाने जैसे राजनीतिक कार्यक्रमों में भागीदारी क्यों करवा रही है ? प्रदेश में कम बारिश के कारण किसानों की फसल प्रभावित हुई है, सरकार को पटवारियों से खेतों का सर्वे और किसानों को राहत दिलाने का काम कराना चाहिए, दीये जलाने का नहीं ।पढ़ाई की जगह प्रचार और सर्वे की जगह दीये,क्या यही है भाजपा सरकार की प्राथमिकता ?
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |