Since: 23-09-2009
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश में आरम्भ हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में व्यापक स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित इस अभियान का मुख्य ध्येय जन-जन में नि:स्वार्थ सेवा भाव को प्रोत्साहित करना एवं असहाय व जरूरतमंद रोगियों के लिए जीवनदायिनी रक्त की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
अभूतपूर्व जनभागीदारी एवं उत्साहप्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में आयोजित इन शिविरों में युवाओं, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य प्रबुद्धजनों तथा समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई।शिविरों में कुल 5,591 नागरिकों द्वारा स्वेच्छापूर्वक 4,493.50 यूनिट रक्तदान किया गया। सेवा के इस महायज्ञ में अपना अमूल्य योगदान देने वाले दानदाताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट मानवीय सेवाभाव का सम्मान किया गया।
'सेवा ही संकल्प' की भावना साकारइन रक्तदान शिविरों के माध्यम से नागरिकों को रक्तदान के पावन महत्त्व के प्रति जागरूक करने के साथ समाज में पारस्परिक सहयोग, बंधुत्व तथा मानवीय संवेदनाओं की जड़ों को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया। अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर संचालित यह अभिनव पहल ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना को जन-जन के सहयोग से धरातल पर साकार करने की दिशा में एक दूरगामी प्रयास सिद्ध हो रही है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |