Since: 23-09-2009

  Latest News :
खाद्य विभाग ने होटलों में की कार्रवाई, मानकों की हुई अनदेखी.   बीकानेर निकाय चुनाव में बदला सियासी गणित, कांग्रेस को 42 सीटों के साथ बहुमत .   PM मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति की बधाई, राहुल-खरगे ने भी दीं शुभकामनाएं.   2027 के चुनावी रण से पहले BJP एक्टिव, कमजोर बूथों पर वापसी का मिशन.   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे.   हिंदी दिवस पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- अपनी भाषा को कभी न छोड़ें.   MP के मेधावी छात्रों को बड़ी सौगात, 7400 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिली ई-स्कूटी .   कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी करेंगे संवाद , शिक्षा व्यवस्था पर उठेंगे सवाल.   क्राइम ब्रांच ने पकड़ी डेढ़ लाख की अवैध मादक पदार्थ स्मैक, दो आरोपी गिरफ्तार.   टीआरआई को मिली जिम्मेदारी, मध्यप्रदेश से 640 ट्राईबल हीलर्स बनेंगे ‘मास्टर ट्रेनर्स‘.   सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश के लिए मप्र में अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   मंत्री तुलसी सिलावट से मिलने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को लेनी होगी अनुमति, नहीं होगी कार्रवाई.   250 टन लौह स्क्रैप चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई.   शिक्षिका की पिटाई से खौफ में बच्चा, नहीं जा रहा स्कूल.   सड़क परियोजना को मिली मंजूरी, 24 महीने में पूरा होगा 64 KM का निर्माण कार्य.   PM मोदी के जन्मदिन पर रमन सिंह का खास संदेश, पुराने दौर की यादें कीं साझा .   रायपुर में आज से 48 घंटे बंद रहेगा रेलवे फाटक, सड़क यातायात प्रभावित.   स्वीकृत और हितग्राही लाभ को लेकर कांग्रेस और भाजपा सरकार के दावों पर सियासत.  
शिक्षिका की पिटाई से खौफ में बच्चा, नहीं जा रहा स्कूल
school


बिलासपुर। छात्र की बेरहमी से पिटाई के मामले में अब एक्शन की तैयारी है।  शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच बैठा दी है। क्लास टीचर की कथित प्रताड़ना से डरा मासूम स्कूल जाने से भी डर रहा।   पीड़ित परिजन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने दो सदस्यीय संयुक्त टीम गठित कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है। पीड़ित छात्र की मां  ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को भारत माता स्कूल में कक्षा छठवीं की अध्यापिका  ने अपना आपा खो दिया। उनके 11 वर्षीय बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। मां का आरोप है कि घटना के अगले दिन जब वे न्याय की गुहार लेकर स्कूल के प्राचार्य के पास पहुंचीं, तो प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब उन्हें शिक्षा विभाग की शरण लेनी पड़ी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडे ने तत्काल  विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिफरा सेजेश के प्राचार्य को संयुक्त जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच दल को तीन दिनों के भीतर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर स्पष्ट अनुशंसा सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।

MadhyaBharat 19 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.