Since: 23-09-2009
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र से करीब 250 टन लौह स्क्रैप चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने चोरी का स्क्रैप खरीदकर खपाने के आरोप में रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड रसमड़ा के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग एवं डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत 26 मई को पुलिस ने अकलोरडीह खदान पारा स्थित एके ट्रेडर्स से भारी मात्रा में लौह स्क्रैप बरामद किया था। यह लौह स्क्रैप भिलाई इस्पात संयंत्र से चोरी किया गया था। पुलिस के मुताबिक ट्रांसपोर्टर आरोपित संजय सिंह बीएसपी से चोरी किए गए लौह स्क्रैप को अकलोरडीह स्थित उक्त गोदाम में डंप करता था।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |