Since: 23-09-2009
भोपाल के थाना प्रभारी हनुमानगंज अवधेश सिंह भदौरिया ने एक धारदार छुरी व चोरी के 2 सवारी आटो के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। 17 सितंबर को को मुखबिर सूचना पर पुट्ठा मील के सामने अवैध छूरी के साथ आरोपी मो. फजल उर्फ फैजू बच्चा को निशातपुरा भोपाल से पकडा । जिससे पूछताछ करने पर उक्त अवैध छुरी रखने के संबंध मे कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। आरोपी के कब्जे से छुरी को जब्त कर अपराध क्रमांक 496/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया । आरोपी से पूछताछ पर एक सवारी आटो करीब 4 माह पहले कारगिल कालोनी से चोरी करना बताया एवं एक सवारी आटो करीबन 9 दिन पहले काजीकैम्प से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |