Since: 23-09-2009
इंदौर। इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच की टिकट बिक्री का शेड्यूल जारी हो गया है। 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में होगा भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबला होगा। 22 सितंबर दोपहर 12 बजे से स्टूडेंट कन्सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन होंगे। स्पेशली एबल्ड सेक्शन के लिए भी 22 सितंबर से रजिस्ट्रेशन होंगे। 23 सितंबर दोपहर 12 बजे तक या कोटा खत्म होने तक रहेगा रजिस्ट्रेशन। 25 सितंबर सुबह 6 बजे से जनरल कैटेगरी की ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होगी। वेस्टइंडीज की इसी महीने भारत दौरे पर आएगी। भारत में कैरेबियाई टीम कुल आठ मैच खेलेगी। इसमें तीन वनडे और पांच टी20 मैच होंगे. दोनों ही सीरीज के लिए बीसीसीआई टीम इंडिया का एलान कर चुकी है। वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा एक्शन में दिखेंगे।वेस्टइंडीज के भारत दौरे की शुरुआत 27 सितंबर को पहले वनडे के साथ होगी। व 17 अक्टूबर को अंतिम टी20 मैच खेला जाएगा।
दूसरा वनडे मैच- 30 सितंबर- बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी- दोहरा 2 बजे से
तीसरा वनडे मैच- 3 अक्टूबर- मुल्लांपुर स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़- दोहरा 2 बजे से
टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20 मैच- 6 अक्टूबर- इकाना स्टेडियम लखनऊ- शाम 7 बजे से
दूसरा टी20 मैच- 9 अक्टूबर- जेएससीए स्टेडियम रांची- शाम 7 बजे से
तीसरा टी20 मैच- 11 अक्टूबर- होल्कर स्टेडियम इंदौर- शाम 7 बजे से
चौथा टी20 मैच- 14 अक्टूबर- राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद- शाम 7 बजे से
पांचवां टी20 मैच- 17 अक्टूबर- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु- शाम 7 बजे से
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |