Since: 23-09-2009
रायपुर। कांग्रेस पार्टी की बैठक में भविष्य की रणनीति पर की चर्चा की गई। कांग्रेस ने भाजपा पर माओवादियों को बचाने का आरोप लगाया है। दरअसल झीरम घाटी नरसंहार मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई । कांग्रेस इसे आधा-अधूरा न्याय मान रही। अब कानूनी लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया है। शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में बैठक आयोजित में निर्णय लिया गया कि इस पूरे मामले की जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दी जाएगी। कांग्रेस ने यह भी तय किया है कि वरिष्ठ विधि विशेषज्ञों से सलाह लेकर फैसले के खिलाफ उच्च अदालत में अपील की जाएगी। इसके अतिरिक्त, इस मामले में अन्य आवश्यक विधिक और राजनीतिक कदम भी उठाए जाएंगे। मामले को लेकर पार्टी गंभीर है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |