Since: 23-09-2009
भोपाल। फार्मासिस्ट भर्ती में सरकार का दोहरा रवैया देखने को मिला है। फार्मासिस्ट अभ्यर्थी नियुक्ति को लेकर कई दिनों से स्वास्थ्य संचालनालय बाहर धरना दे रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि विभाग ने उन्हें परीक्षा एग्जाम क्लियर कर लेने के बाद भी नियुक्ति देने से इंकार कर दिया है। करीब 18 अभ्यार्थी विभाग की मनमानी से परेशान हैं। फैमिली के साथ वे धरने पर बैठे हुए हैं। विभाग के अधिकारियों की तरफ से कोई आश्वासन नहीं आया है। कई बार अधिकारियों को परेशानी बताई गई है। भर्ती नियम के अनुसार उनके पास फार्मेसी की डिग्री व डिप्लोमा है। विभाग द्वारा कहा गया कि उन्होंने pcb यानी फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथ्स 12 क्लास में लिया था। मैथ्स सब्जेक्ट की वजह से उनकी भर्ती नहीं की जा रही है। भर्ती के लिए बायोलॉजी सब्जेक्ट चाहिए। अभ्यर्थियों ने तर्क दिया कि यह नियम 2025 के बाद आया है। यह नियम उनपर लागू नहीं किया जा सकता। वे 2023 के हैं और तब सिर्फ साइंस की शैक्षणिक योग्यता थी। अब मैथ्स का हवाला देकर उनकी नियुक्ति रोकना गलत है। अभ्यर्थियों ने कहा नियुक्ति रोकना नियम के खिलाफ है। कोर्ट ने भी ज्वाइनिंग देने के लिए विभाग को कहा है। विभाग के अधिकारियों ने कोर्ट की बात सुनने से इंकार कर दिया है। जब तक उनकी नियुक्ति नहीं की जाती वे धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |