Since: 23-09-2009
भोपाल। भोपाल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां बड़ी संख्या में RSS के लोग शामिल हुए। उज्जैन में संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम के बाद भोपाल में आरएसएस का बड़ा कार्यक्रम हुआ। इसमें संघ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मध्य भारत प्रांत भोपाल विभाग के एकत्रीकरण कार्यक्रम को दत्तात्रेय होसबाले ने संबोधित किया। कार्यक्रम में रिटायर्ड लेफ्टिनेंस जनरल नरेन्द्र कोतवाल भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में होसबाले ने कहा कि समाज में जाति-धर्म के भेद को खत्म करने का काम करना चाहिए। जाति में बांटने से समाज कमजोर और खोखला बन जाता है। इसलिए लोगों को राष्ट्र के बारे में सोचना है. लोग यदि इसे अपने जीवन व्यवहार में लाएंगे तो जाति का भेद नहीं रहेगा. यह हिंदू समाज के लिए कलंक है। इस कलंक से हमें मुक्ति चाहिए। यह काम किसी कानून या भगवान के अवतार या किसी के उपदेश से नहीं होगा, बल्कि अपने आचरण से होगा। हमें संकल्प लेकर आगे बढ़ना होगा।उन्होंने कहा कि दुनिया आज अपनी अंतदृष्टि से बहुत परेशान है। राष्ट्रीय स्वाभिमान को विकसित करके हम दुनिया के सामने मॉडल तैयार करें कि हमें जीवन कैसे जीना चाहिए। नागरिकों के अपने कर्तव्य भी हैं। यदि हम खुद नहीं करेंगे तो डंडा तो है ही. नागरिकों के अपने कर्तव्य और जिम्मेवारी को निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप किसी भी क्षेत्र में काम करें, देश को बेहतर बनाने की दिशा में काम करें. देश में भक्ति सिर्फ 15 अगस्त या 26 जनवरी का काम नहीं है। हर समय अपनी वाणी और व्यवहार में देशभक्ति का भाव दिखना होगा। होसबाले ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए चारों तरफ चर्चा होती है, लेकिन सिर्फ इसको लेकर प्रस्ताव पास करने से पर्यावरण की रक्षा नहीं होगी। हमारी पिछली पीढ़ी ने सयंमित जीवन जिया, इसलिए आज हम पहाड़, जंगल देख रहे हैं. क्या हमारी आने वाली पीढ़ी को यह नहीं चाहिए? उन्होंने कहा कि परिवार से ही जीवन की अच्छी बातें शुरू होती है। परस्पर सहयोग, समाज के प्रति जिम्मेदारी, देश के विकस को लेकर घर के अंदर चर्चा करें. घर के बच्चे समाज के लिए कैसे जीवन बिता सकते हैं, इस पर विचार परिवार में होना चाहिए। हमें पूरी दुनिया के लिए मॉडल तैयार करना चाहिए।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |