Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
फालन बंद करने और नियमितीकरण कियांग पर अड़े अतिथि विद्वान शिक्षक
atithi vidwan shikshak


भोपाल। नियमितीकरण और फॉलन प्रक्रिया को बंद करने की मांग को लेकर अतिथि विद्वानों का धरना रविवार को जारी रहा। यह अतिथि विद्वान लगातार पांचवे दिन भी डटे रहे। अतिथि विद्वान इससे पहले उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के बंगले के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। जहां मंत्री परमार से बात नहीं बनने के बाद उन्हें वहां से हटा दिया गया। अब वे भोपाल के नीलम पार्क पर धरने पर बैठे हैं।  धरने पर बैठे शिक्षकों ने रविवार को गिटार की धुन पर गीत गाकर अपनी स्थिति और नौकरी की अनिश्चितता बयां की। अतिथि विद्वानों का कहना है कि वर्षों से उच्च शिक्षा संस्थानों में सेवाएं देने के बावजूद उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है। प्रतिनिधिमंडल और मंत्री के बीच बातचीत बेनतीजा रहने के बाद पुलिस ने अतिथि विद्वानों को वहां से हटाकर नीलम पार्क भेज दिया। अब अतिथि विद्वान फालेन आउट प्रक्रिया बंद करने की मांग पर अड़े हैं।रविवार दोपहर में उच्च शिक्षा आयुक्त प्रबल सिपाहा भी धरना स्थल पहुंचे और अतिथि विद्वानों से मुलाकात की। उन्होंने अतिथि विद्वानों को उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान बुधवार को करीब 200 अतिथि विद्वानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोककर 11 सितंबर 2023 की महापंचायत में किए गए आश्वासन की याद दिलाई थी। अतिथि विद्वानों को अपनी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन मिला।उनका कहना है कि जुलाई 2026 में सरकार ने बेहतर नीति बनाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

MadhyaBharat 21 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.