Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मेट्रो को क्यों नहीं मिल रहे यात्री, अब स्टेशन के पिलर्स से कमाई करेगा कॉर्पोरेशन
metro


भोपाल। भोपाल में मेट्रो अभी तक सफल होती दिखाई नहीं दे रही। यात्रियों की संख्या बेहद कम है। लिहाजा मेट्रो का खर्च निकल पाना भी मुश्किल हो रहा।  मेट्रो का खर्च निकालने के लिए प्रबंधन नए नए तरीके अपना रहा। जहां मेट्रो को यात्रियों के आवागवन के लिए बनाया गया था वहां अब इसे मनोरंजन का साधन बनाया जा रहा। यानी करोड़ो का प्रोजेक्ट खर्च करने के बाद इसमें बर्थडे और प्री वेडिंग कराई जा रही। अगर यही करना था तो डिपो में सैंपल के तौर पर खड़ी मेट्रो को क्यों हटा दिया गया। मेट्रो का सफर आखिर यात्री क्यों नहीं करना चाहते यह सवाल है। क्या मेट्रो का रूट गलत चुना गया। क्या मेट्रो स्टेशन इतने पास रखे गए कि यात्री को सुविधा नहीं हो रही। क्या मेट्रो स्टेशन से दूसरी जगह जाने की सुविधा नहीं है। क्या मेट्रो से ज्यादा खिफायती है बस। सवाल ये भी की क्या मेट्रो वाकई यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाई गई थी। या श्रेय लेने की होड़ में आनन फानन में पूरा प्रोजेक्ट तैयार हुआ। यही नहीं आय के लिए स्टेशन की खाली जगह से लेकर 700 से अधिक पिलर और मेट्रो कोच को भी कमाई का साधन बनाया जा रहा है। 8 स्टेशनों की सेमी-नेमिंग और को-ब्रांडिंग होगी। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) ने भोपाल और इंदौर मेट्रो के चुनिंदा स्टेशनों के सेमी-नेमिंग और को-ब्रांडिंग के अधिकार देने के लिए टेंडर जारी किया है। यह अधिकार तीन साल के लिए दिया जाएगा। भोपाल में एम्स से सुभाष नगर तक के आठ स्टेशन इस योजना में शामिल किए गए हैं। अब सवाल यह है कि करोड़ों के प्रोजेक्ट को केवल ब्रांडिंग के लिए तैयार किया गया है। ब्रांडिंग इनमें एम्स, अलकापुरी, डीआरएम ऑफिस, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस चौराहा, केंद्रीय विद्यालय और सुभाष नगर स्टेशन शामिल हैं। कंपनियां एक या एक से अधिक स्टेशनों के लिए बोली लगा सकती हैं। बोली जमा करने की तारीख 22 से 29 अक्टूबर तक तय की गई है। अब स्टेशन के नाम के साथ ब्रांड का नाम भी जोड़ा जा सकेगा।
स्टेशन की जगह और 700 पिलर से
मेट्रो कॉर्पोरेशन कमाई करेगा। इसे लाइसेंस पर देने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। इसके तहत बोर्ड ऑफिस चौराहा स्टेशन के ग्राउंड फ्लोर की करीब 620 वर्गमीटर और सुभाष नगर स्टेशन की करीब 2470 वर्गमीटर जगह व्यावसायिक गतिविधियों के लिए दी जा रही है। इसके अलावा प्राथमिक कॉरिडोर के 700 से ज्यादा एलिवेटेड पिलरों को विज्ञापन के लिए लीज पर देने की तैयारी है। चयनित स्टेशनों पर इनडोर और आउटडोर विज्ञापन के अधिकार भी कंपनियों को दिए जा रहे हैं।कोच में बर्थडे से प्री-वेडिंग तक कर सकेंगे सेलिब्रेशन। गैर-किराया आय को बढ़ाने के लिए मेट्रो ने मई महीने में ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत लोग मेट्रो कोच में बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, प्री-वेडिंग सेरेमनी, फोटोशूट और फिल्म शूटिंग जैसे आयोजन कर सकते हैं। इसके लिए खड़े कोच का शुल्क 5000 रुपये प्रति घंटा और चलती मेट्रो में आयोजन का शुल्क 7000 रुपये प्रति घंटा है।

MadhyaBharat 21 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.