Since: 23-09-2009
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी वित्त मंत्री चौधरी रविवार को साइंस कालेज परिसर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में शामिल हुए। उन्होंने कहा है कि लघु उद्योगों और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई)को मजबूत बनाकर विकसित राज्य बनाने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ कदमताल करता विकसित राज्य बनाना है। एमएसएमई, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने पर फोकस है। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है। अंजोर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है।इसमें 2047 के दीर्घकालिक लक्ष्य के साथ 2030 और 2035 जैसे मध्यकालिक लक्ष्यों तथा अल्पकालिक और वार्षिक लक्ष्यों को भी शामिल किया जा रहा है। भारत में सर्विस सेक्टर का विस्तार हुआ है, लेकिन बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के लिए मैन्युफैक्चरिंग, विशेषकर श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना जरूरी है। छोटे उद्योग और एमएसएमई स्थानीय स्तर पर रोजगार व उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने के साथ सप्लाई चेन को भी मजबूत करते हैं।चौधरी ने कहा कि आर्थिक विकास के लिए दीर्घकालिक सोच के साथ नीतिगत सुधार आवश्यक हैं। नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश किया जा रहा।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |