Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल में हाउसिंग बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, 32 मकानों की लीज निरस्त
 Major action by Housing Board in Bhopal; leases of 32 houses cancelled.

 

भोपाल में आवासीय मकानों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों पर हाउसिंग बोर्ड ने कार्रवाई तेज कर दी है। अयोध्या नगर और बाग मुगालिया में ऐसे 32 मकानों की लीज निरस्त कर दी गई है, जहां आवासीय संपत्तियों का इस्तेमाल दुकान और शॉपिंग सेंटर के रूप में किया जा रहा था। बोर्ड ने पहले संबंधित संपत्ति मालिकों को व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के नोटिस दिए थे। इसके बाद लीज निरस्त करने के साथ संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 200 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।

हाउसिंग बोर्ड और भोपाल विकास प्राधिकरण की करीब 7 हजार संपत्तियां लीज शर्तों के उल्लंघन के दायरे में बताई जा रही हैं। भोपाल में बोर्ड की कई पुरानी कॉलोनियां, मकान और मल्टियां हैं, जहां बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। शास्त्री नगर, अशोका गार्डन, अस्सी फीट रोड और जवाहर चौक समेत कई इलाकों में आवासीय संपत्तियों में व्यावसायिक इस्तेमाल और अतिरिक्त निर्माण की शिकायतें सामने आती रही हैं। कुछ जगह छोटे आवासीय भूखंडों पर कई मंजिल तक निर्माण कर दिया गया है, जबकि कई मल्टियों के ग्राउंड फ्लोर पर व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं।

हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक लीज की शर्तों का उल्लंघन करने वालों को भोपाल के साथ प्रदेश के अन्य शहरों में भी नोटिस दिए जा रहे हैं और लीज निरस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। दूसरी ओर, आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर यह सवाल भी उठ रहा है कि नियमों के बावजूद कुछ संपत्तियों को बैंक लोन, व्यावसायिक बिजली कनेक्शन और अन्य जरूरी अनुमतियां कैसे मिल रही हैं। खाद्य विभाग की ओर से भी रिहायशी परिसरों में संचालित रेस्तरां, कैफे और दुकानों को लाइसेंस दिए जाने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

 

 

MadhyaBharat 21 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.