Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट में भोपाल के रहवासी इलाकों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर हुई सुनवाई.   एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास.   राहुल गांधी के मंच पर PM मोदी की मिमिक्री, बयानों से बढ़ा सियासी विवाद.   एक अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण पर ही LPG पर सब्सिडी.   दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव का रिजल्ट जारी, ABVP के खाते में 3 पद.   खाद्य विभाग ने होटलों में की कार्रवाई, मानकों की हुई अनदेखी.   मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल .   हर वर्ग परेशान, सरकार जवाबदेही से भागने के बजाय जनता के सवालों का जवाब दे : कुणाल.   महिला नव आरक्षकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु दो दिवसीय शिविर आयोजित.   मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स योजना अन्तर्गत 140 विधानसभा क्षेत्रों में होगा खेल परिसरों का निर्माण.   जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा‘ मंगलवार को मध्यप्रदेश पहुंची.   MPPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, अब देख सकेंगे अपनी उत्तरपुस्तिका .   खराब परिणामों के बाद प्राचार्यों पर लगातार प्रशासनिक कार्रवाई का दबाव, अंग्रेजी पर रार.   30 सितंबर के बाद LPG सब्सिडी पर असर, आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी .   शिक्षा में पारदर्शी और सख्त मॉनिटरिंग तंत्र सुनिश्चित किया जा रहा.   बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम का असर, छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल.   साइंस कालेज परिसर में लघु उद्योग भारती ने आयोजित किया इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर.   निष्कासित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हो रही वापसी.  
MPPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, अब देख सकेंगे अपनी उत्तरपुस्तिका
  Major relief for MPPSC aspirants; they can now view their answer sheets.

 

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आयोग नवंबर 2026 से वर्ष 2019 से 2024 तक आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाएं अभ्यर्थियों को डिजिटल माध्यम से देखने की सुविधा देने जा रहा है। इसके तहत अभ्यर्थी अपनी लिखी हुई कॉपी स्क्रीन पर देख सकेंगे और प्रत्येक प्रश्न के उत्तर पर मिले अंकों की जानकारी भी ले सकेंगे। इससे अभ्यर्थियों को यह समझने में मदद मिलेगी कि उनके किस जवाब पर कितने अंक मिले और किन हिस्सों में सुधार की जरूरत है। आयोग ने यह कदम मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर लगातार सामने आ रहे सवालों और शिकायतों को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

उत्तरपुस्तिका देखने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग की ओर से उपलब्ध तारीख और समय के अनुसार स्लॉट दिया जाएगा। अभ्यर्थी उपलब्ध विकल्पों में से अपनी सुविधा के मुताबिक समय चुन सकेंगे। खास बात यह है कि अभ्यर्थी एक प्रश्नपत्र से लेकर सभी छह प्रश्नपत्रों की उत्तरपुस्तिका देखने का विकल्प चुन पाएंगे। कॉपी की डिजिटल प्रति कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। आवेदन शुल्क, प्रक्रिया और अन्य जरूरी नियमों की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इससे अभ्यर्थी अपने उत्तर लेखन, तैयारी और परीक्षा में किए गए प्रदर्शन का बेहतर तरीके से आकलन कर सकेंगे।

MPPSC की परीक्षाओं के मूल्यांकन और परिणाम को लेकर पिछले कुछ वर्षों में कई बार सवाल उठे हैं। वर्ष 2019 की परीक्षा से जुड़े 49 मामले और 2024 की परीक्षा से संबंधित दो दर्जन से अधिक याचिकाएं न्यायालय तक पहुंची हैं। इनमें मूल्यांकन प्रक्रिया, प्रश्नों के उत्तर और परीक्षा परिणाम से जुड़ी आपत्तियां शामिल रही हैं। विधानसभा में भी अभ्यर्थियों को उत्तरपुस्तिका और अंक देखने की सुविधा देने को लेकर सवाल उठ चुके हैं। नई डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद अभ्यर्थी अपनी कॉपी और प्राप्त अंकों को सीधे देख सकेंगे। आयोग को उम्मीद है कि इससे मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और उत्तरपुस्तिका से जुड़ी शिकायतों में भी कमी आएगी।

MadhyaBharat 22 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.