Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट में भोपाल के रहवासी इलाकों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर हुई सुनवाई.   एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास.   राहुल गांधी के मंच पर PM मोदी की मिमिक्री, बयानों से बढ़ा सियासी विवाद.   एक अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण पर ही LPG पर सब्सिडी.   दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव का रिजल्ट जारी, ABVP के खाते में 3 पद.   खाद्य विभाग ने होटलों में की कार्रवाई, मानकों की हुई अनदेखी.   मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल .   हर वर्ग परेशान, सरकार जवाबदेही से भागने के बजाय जनता के सवालों का जवाब दे : कुणाल.   महिला नव आरक्षकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु दो दिवसीय शिविर आयोजित.   मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स योजना अन्तर्गत 140 विधानसभा क्षेत्रों में होगा खेल परिसरों का निर्माण.   जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा‘ मंगलवार को मध्यप्रदेश पहुंची.   MPPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, अब देख सकेंगे अपनी उत्तरपुस्तिका .   खराब परिणामों के बाद प्राचार्यों पर लगातार प्रशासनिक कार्रवाई का दबाव, अंग्रेजी पर रार.   30 सितंबर के बाद LPG सब्सिडी पर असर, आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी .   शिक्षा में पारदर्शी और सख्त मॉनिटरिंग तंत्र सुनिश्चित किया जा रहा.   बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम का असर, छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल.   साइंस कालेज परिसर में लघु उद्योग भारती ने आयोजित किया इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर.   निष्कासित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हो रही वापसी.  
खराब परिणामों के बाद प्राचार्यों पर लगातार प्रशासनिक कार्रवाई का दबाव, अंग्रेजी पर रार
school


रायपुर। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने सरकारी स्कूलों में प्राचार्यों और शिक्षकों पर विषय चयन को लेकर  मनमानी का आरोप लगाया है। एसोसिएशन ने स्कूल शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की अपील की है। एसोसिएशन का कहना है कि राज्य में माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के खराब परिणामों के बाद प्राचार्यों पर लगातार प्रशासनिक कार्रवाई का दबाव बना हुआ है, जिसके कारण जमीनी स्तर पर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।केंद्र और राज्य सरकारें देश व प्रदेश में स्कूल ड्रॉपआउट की दर को कम करने के लिए तमाम  प्रयास कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर स्कूलों स्तर पर लगाई जाने वाली ऐसी पाबंदियां बच्चों को उच्च शिक्षा से दूर करेगी।
एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थियों को उनकी रुचि और आवश्यकता के अनुसार विषयों का चयन करने की पूरी स्वतंत्रता मिले, ताकि उनके उज्ज्वल भविष्य पर किसी प्रकार का संकट न आए। खराब परीक्षा परिणामों के डर से कई शासकीय स्कूलों में नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को उनकी इच्छा के विरुद्ध अंग्रेजी विषय लेने से रोका जा रहा। अंग्रेजी के परिणाम सुधारने या अपनी जवाबदेही से बचने के लिए छात्रों को अंग्रेजी के स्थान पर बैंकिंग और फाइनेंस जैसे वैकल्पिक विषय चुनने के लिए  बाध्य किया जा रहा ।

MadhyaBharat 22 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.