Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट में भोपाल के रहवासी इलाकों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर हुई सुनवाई.   एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास.   राहुल गांधी के मंच पर PM मोदी की मिमिक्री, बयानों से बढ़ा सियासी विवाद.   एक अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण पर ही LPG पर सब्सिडी.   दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव का रिजल्ट जारी, ABVP के खाते में 3 पद.   खाद्य विभाग ने होटलों में की कार्रवाई, मानकों की हुई अनदेखी.   मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल .   हर वर्ग परेशान, सरकार जवाबदेही से भागने के बजाय जनता के सवालों का जवाब दे : कुणाल.   महिला नव आरक्षकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु दो दिवसीय शिविर आयोजित.   मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स योजना अन्तर्गत 140 विधानसभा क्षेत्रों में होगा खेल परिसरों का निर्माण.   जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा‘ मंगलवार को मध्यप्रदेश पहुंची.   MPPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, अब देख सकेंगे अपनी उत्तरपुस्तिका .   खराब परिणामों के बाद प्राचार्यों पर लगातार प्रशासनिक कार्रवाई का दबाव, अंग्रेजी पर रार.   30 सितंबर के बाद LPG सब्सिडी पर असर, आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी .   शिक्षा में पारदर्शी और सख्त मॉनिटरिंग तंत्र सुनिश्चित किया जा रहा.   बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम का असर, छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल.   साइंस कालेज परिसर में लघु उद्योग भारती ने आयोजित किया इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर.   निष्कासित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हो रही वापसी.  
हर वर्ग परेशान, सरकार जवाबदेही से भागने के बजाय जनता के सवालों का जवाब दे : कुणाल
kunal


भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के सचिव  कुणाल चौधरी ने इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेशभर के छात्र-छात्राओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि युवाओं ने अपने भविष्य और अधिकारों से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाया है। उन्होंने कार्यक्रम के लिए श्री राहुल गांधी का भी आभार व्यक्त किया। कुणाल चौधरी ने कहा कि इंदौर की अर्थव्यवस्था में नौजवानों की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन आज प्रदेश का पढ़ा-लिखा युवा रोजगार, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और वेतन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा भर्ती में गड़बड़ी का सबसे बड़ा नुकसान विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों को उठाना पड़ता है। यदि किसी बच्चे ने वर्षों मेहनत करके परीक्षा दी और पेपर लीक या भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के कारण उसका भविष्य प्रभावित हुआ है तो ऐसे प्रभावित अभ्यर्थियों को मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि पेपर लीक को लेकर जवाबदेही तय करने वाला बोर्ड कब बनेगा? युवाओं को बार-बार परीक्षाओं में बैठने, फीस भरने और तैयारी करने के लिए मजबूर किया जाता है, लेकिन जब व्यवस्था की गलती सामने आती है तो जिम्मेदारी तय करने के बजाय विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ता है। कुणाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश में पढ़े-लिखे युवाओं को उनका वेतन नहीं मिल रहा है। जब युवा अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाती है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की आवाज सुनना सरकार की जिम्मेदारी है। युवाओं के सवालों का जवाब लाठी या कार्रवाई से नहीं, बल्कि रोजगार और नीतिगत समाधान से दिया जाना चाहिए। कुणाल चौधरी ने भागीरथपुरा मामले पर सवाल उठाते हुए पूछा कि इसकी जवाबदेही कब तय होगी। उन्होंने छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि मासूम बच्चों की मौत बेहद गंभीर विषय है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इस मामले में जिम्मेदार कौन है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में ड्रग से जुड़े गंभीर मामले सामने आ रहे हैं और ड्रग की फैक्ट्रियों के संचालन के आरोप लग रहे हैं। ऐसे मामलों में पूरे नेटवर्क की जांच होनी चाहिए और यदि किसी अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसकी भी जवाबदेही तय होनी चाहिए। कुणाल चौधरी ने सागर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब जहरीली शराब से लोगों की जान जाती है तो केवल छोटे आरोपियों पर कार्रवाई करके सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती।

MadhyaBharat 23 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.