Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से वड़नगर जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से करेंगे वर्चुअली संवाद.   एशियन गेम्स में मीराबाई का जलवा, भारत को मिला वेटलिफ्टिंग का सिल्वर .   सुप्रीम कोर्ट में भोपाल के रहवासी इलाकों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर हुई सुनवाई.   एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास.   राहुल गांधी के मंच पर PM मोदी की मिमिक्री, बयानों से बढ़ा सियासी विवाद.   एक अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण पर ही LPG पर सब्सिडी.   देपालपुर तहसील के आदिवासी परिवारों की जमीन को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र.   भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने ‘सेवा संकल्प अभियान‘ की बैठक को किया संबोधित.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधित.   प्रदेश में स्थापित किए जा रहे हैं 9 नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय.   सिंहस्थ 2028 के लिए 15 हजार से अधिक स्वयं सेवक संभालेंगे सेवा का मोर्चा.   MP में आज ‘नो-UPI डे’, ₹2000 से ज्यादा का पेमेंट नहीं लेंगे व्यापारी .   सैटेलाइट इमेजरी, रिमोट सेंसिंग और GIS तकनीक से होगा धान के रकबे का वैज्ञानिक आकलन.   नगर निगम बीरगांव में हुआ 135 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन.   बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बढ़ेगी बारिश .   खराब परिणामों के बाद प्राचार्यों पर लगातार प्रशासनिक कार्रवाई का दबाव, अंग्रेजी पर रार.   30 सितंबर के बाद LPG सब्सिडी पर असर, आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी .   शिक्षा में पारदर्शी और सख्त मॉनिटरिंग तंत्र सुनिश्चित किया जा रहा.  
एशियन गेम्स में मीराबाई का जलवा, भारत को मिला वेटलिफ्टिंग का सिल्वर
 Mirabai shines at the Asian Games; India wins silver in weightlifting.

 

एशियन गेम्स में भारत को 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में मेडल मिला है। मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कुल 198 किलोग्राम वजन उठाया। मीराबाई ने स्नैच में 87 किलो और क्लीन एंड जर्क में 111 किलो वजन उठाया। इससे पहले 1998 के एशियन गेम्स में कर्णम मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था। 32 साल की मीराबाई का यह एशियन गेम्स में पहला मेडल है। वह ओलिंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी भारत के लिए पदक जीत चुकी हैं।

एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत के खाते में कुल चार मेडल आए। इनमें शूटिंग के स्कीट टीम इवेंट में दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। महिला टीम में रायजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान ने 331 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष टीम में अनंतजीत सिंह नारुका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल ने शूट-ऑफ में कजाकिस्तान को पीछे छोड़कर ब्रॉन्ज जीता। इसके अलावा सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भी भारत के लिए मेडल हासिल किया।

शूटिंग में मनु भाकर पदक से चूक गईं। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु 181.1 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। टीम इवेंट में मनु, ईशा और सुरुचि ने मिलकर 1719 अंक बनाए, जो ब्रॉन्ज जीतने वाली वियतनाम की टीम के बराबर थे। बराबरी के बाद ज्यादा परफेक्ट 10 के आधार पर फैसला हुआ। वियतनाम की टीम ने 46 परफेक्ट 10 लगाए, जबकि भारतीय टीम के खाते में 44 परफेक्ट 10 रहे। चीन ने 1735 अंकों के साथ गोल्ड और दक्षिण कोरिया ने 1730 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता।

 

MadhyaBharat 23 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.