Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से वड़नगर जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से करेंगे वर्चुअली संवाद.   एशियन गेम्स में मीराबाई का जलवा, भारत को मिला वेटलिफ्टिंग का सिल्वर .   सुप्रीम कोर्ट में भोपाल के रहवासी इलाकों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर हुई सुनवाई.   एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास.   राहुल गांधी के मंच पर PM मोदी की मिमिक्री, बयानों से बढ़ा सियासी विवाद.   एक अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण पर ही LPG पर सब्सिडी.   देपालपुर तहसील के आदिवासी परिवारों की जमीन को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र.   भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने ‘सेवा संकल्प अभियान‘ की बैठक को किया संबोधित.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधित.   प्रदेश में स्थापित किए जा रहे हैं 9 नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय.   सिंहस्थ 2028 के लिए 15 हजार से अधिक स्वयं सेवक संभालेंगे सेवा का मोर्चा.   MP में आज ‘नो-UPI डे’, ₹2000 से ज्यादा का पेमेंट नहीं लेंगे व्यापारी .   सैटेलाइट इमेजरी, रिमोट सेंसिंग और GIS तकनीक से होगा धान के रकबे का वैज्ञानिक आकलन.   नगर निगम बीरगांव में हुआ 135 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन.   बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बढ़ेगी बारिश .   खराब परिणामों के बाद प्राचार्यों पर लगातार प्रशासनिक कार्रवाई का दबाव, अंग्रेजी पर रार.   30 सितंबर के बाद LPG सब्सिडी पर असर, आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी .   शिक्षा में पारदर्शी और सख्त मॉनिटरिंग तंत्र सुनिश्चित किया जा रहा.  
भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने ‘सेवा संकल्प अभियान‘ की बैठक को किया संबोधित
jamwal


शिवपुरी/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जामवाल ने बुधवार को शिवपुरी स्थित होटल नक्षत्र गार्डन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर आयोजित ग्वालियर संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ते हुए सामाजिक समरसता एवं संगठन के सेवा भाव को और मजबूत करना है। अभियान के सभी कार्यक्रमों में समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ कार्यकर्ता आपसी समन्वय और प्रभावी कार्ययोजना के साथ जुटें। भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। कार्यकर्ता जन-जन से निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखते हुए समाज की आवश्यकताओं को समझें और उनके समाधान की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रदेशभर में सेवा, जनभागीदारी, रचनात्मकता, नवाचार और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।अजय जामवाल ने कहा कि ‘सेवा संकल्प यात्रा’ भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में इन यात्राओं को ऐतिहासिक और जनभागीदारी का माध्यम बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटें। यात्राओं के दौरान होने वाले विभिन्न सेवा कार्यों तथा जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से समाज के अधिक से अधिक लोगों को सेवा के संकल्प से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कार्यकर्ता लाभार्थी परिवारों से निरंतर संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में सहयोग करें। जनता को जनार्दन मानकर उसके बीच रहना और आवश्यकताओं को समझना संगठन की कार्यपद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कार्ययोजना के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाएं
जामवाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अंत्योदय, सामाजिक समरसता और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य करना है। पुराने कार्यकर्ताओं को भी समय-समय पर कार्यक्रमों में आमंत्रित कर उनका सम्मान करें तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ संगठन को मिले, यह सुनिश्चित करें। साथ ही युवाओं के साथ संवाद एवं बैठकें आयोजित कर युवा पीढ़ी को संगठन और सेवा कार्यों से जोड़ने का प्रयास करें। ‘सेवा संकल्प अभियान’ जनभागीदारी और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का अवसर है।

MadhyaBharat 23 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.