Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से वड़नगर जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से करेंगे वर्चुअली संवाद.   एशियन गेम्स में मीराबाई का जलवा, भारत को मिला वेटलिफ्टिंग का सिल्वर .   सुप्रीम कोर्ट में भोपाल के रहवासी इलाकों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर हुई सुनवाई.   एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास.   राहुल गांधी के मंच पर PM मोदी की मिमिक्री, बयानों से बढ़ा सियासी विवाद.   एक अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण पर ही LPG पर सब्सिडी.   देपालपुर तहसील के आदिवासी परिवारों की जमीन को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र.   भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने ‘सेवा संकल्प अभियान‘ की बैठक को किया संबोधित.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधित.   प्रदेश में स्थापित किए जा रहे हैं 9 नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय.   सिंहस्थ 2028 के लिए 15 हजार से अधिक स्वयं सेवक संभालेंगे सेवा का मोर्चा.   MP में आज ‘नो-UPI डे’, ₹2000 से ज्यादा का पेमेंट नहीं लेंगे व्यापारी .   सैटेलाइट इमेजरी, रिमोट सेंसिंग और GIS तकनीक से होगा धान के रकबे का वैज्ञानिक आकलन.   नगर निगम बीरगांव में हुआ 135 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन.   बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बढ़ेगी बारिश .   खराब परिणामों के बाद प्राचार्यों पर लगातार प्रशासनिक कार्रवाई का दबाव, अंग्रेजी पर रार.   30 सितंबर के बाद LPG सब्सिडी पर असर, आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी .   शिक्षा में पारदर्शी और सख्त मॉनिटरिंग तंत्र सुनिश्चित किया जा रहा.  
देपालपुर तहसील के आदिवासी परिवारों की जमीन को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
singhar

 

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर जिले के देपालपुर तहसील अंतर्गत ग्राम काली बिल्लौद के आदिवासी कृषक परिवारों की भूमि और उनके पुनर्वास एवं मुआवजे से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है।सिंघार ने पत्र में उल्लेख किया है कि ग्राम काली बिल्लौद के आदिवासी कृषक परिवार विगत लगभग 70-80 वर्षों से संबंधित भूमि पर काबिज होकर खेती करते आ रहे हैं। उनके अनुसार, यह भूमि वन अधिकार के तहत पट्टे पर दी गई थी। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि उक्त भूमि को मध्यप्रदेश औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन के अंतर्गत उद्योग विभाग को आवंटित किए जाने से प्रभावित आदिवासी कृषक परिवारों के सामने आजीविका और भविष्य को लेकर गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न हो गई हैं।
सिंघार ने मांग की है कि प्रभावित आदिवासी कृषक परिवारों की स्थिति को संवेदनशीलता से देखते हुए उन्हें नियमानुसार उचित मुआवजा, आवश्यक सुविधाएं तथा वैकल्पिक भूमि/भूमि की व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए।उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार पिछले दिनों देपालपुर के बेटमा पहुंचकर प्रभावित आदिवासी कृषक परिवारों से मिले थे और उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से जाना था। ग्रामीणों से चर्चा के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने और प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने का अनुरोध किया है।

MadhyaBharat 23 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.