Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान
 Chhattisgarh BJP gets a new in-charge; Smriti Irani to take charge of the organization.

 

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में फेरबदल करते हुए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। नई सूची के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के अलावा हरियाणा का प्रभार भी सौंपा गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में कुल 36 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के लिए संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया गया है।

नई व्यवस्था में कई नेताओं को एक से ज्यादा राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। हरीश द्विवेदी को बिहार के साथ कर्नाटक, जबकि राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है। श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है। छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू की नियुक्ति के साथ प्रदेश भाजपा में प्रभारी और सह-प्रभारी की नई टीम तय हो गई है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रभारी का पद नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद खाली था। 20 जनवरी 2026 को नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से नए प्रभारी की नियुक्ति का इंतजार था। अब केंद्रीय नेतृत्व ने स्मृति ईरानी को यह जिम्मेदारी दी है। प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के चलते नए प्रभारी के सामने संगठन और सरकार के बीच समन्वय, कार्यकर्ताओं से संवाद और आगामी सांगठनिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने जैसी जिम्मेदारियां रहेंगी। नई नियुक्तियों के बाद प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों पर फोकस बढ़ने की संभावना है।

 

MadhyaBharat 24 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.