Since: 23-09-2009
भोपाल। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम ई-बस सेवा कार्यक्रम से पहले राजनीति शुरू हो गई है। राजनीति का कारण कार्यक्रम के लिए छपवाए गए इनविटेशन कार्ड हैं दरअसल कार्यक्रम की सारी जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई थी। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के लिए निगम ने हजारों कार्ड छपवा दिए। लेकिन इन कार्डों में नाम को लेकर राजनीति शुरू हो गई। कार्ड में निगम PWD मंत्री, राकेश सिंह, मंत्री विश्वास सारंग और राज्य मंत्री कृष्णा गौर के नाम ही लिखा नहीं मिला। बताया जा रहा है कि नाम नहीं लिखने से मंत्री नाराज हो गए। कार्ड में केवल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, CM मोहन यादव और मंत्री चैतन्य कश्यप के नाम लिखा गया था। अब सवाल यह उठने लगा कि अपनी ही महापौर और सांसद के नाम को नगर निगम अधिकारियों ने कैसे भुला दिया। जवाब में निगम का कहना परिवहन विभाग के कहने पर हटाए गए नाम। बाद में दोबारा कार्ड छपवाए गए। वहीं भोपाल सांसद ने कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया। बताया जा रहा निगम और परिवहन विभाग के लोग मान मनोवाल में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा कार्यक्रम से पहले कार्ड में गलती पर निगम का स्पष्टीकरण भी सामने आया है। कहा पूरा कार्यक्रम परिवहन विभाग का है । निगम का कहना है कार्ड बांटने की हमारी जिम्मेदारी थी। कार्ड छपवाने का काम परिवहन विभाग का था।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |