Since: 23-09-2009
धार जिले में जहरीली शराब से मौत, आबकारी विभाग का माफियाओं को संरक्षणभोपाल। नेता प्रतिपक्ष ने धार में शराब पीने से हुईं मौत को लेकर सरकार और आबकारी विभाग को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार और आबकारी विभाग के संरक्षण में मध्यप्रदेश में जहरीली शराब का कारोबार फल-फूल रहा है।सागर में 30 से अधिक मौतों के बाद अब धार जिले में भी जहरीली शराब से मौत की खबर सामने आ रही है। सागर और धार में लोगों की जान चली गई, लेकिन सरकार ने सिर्फ कार्रवाई की खानापूर्ति की।इतनी मौतों के बाद भी आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना, सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे और इस मामले में धार जिला आबकारी अधिकारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। मित्रता घर पर निभाइए। सरकार में जवाबदेही तय कीजिए और आबकारी आयुक्त समेत सभी जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई कीजिए।हम किसी भी कीमत पर धार को दूसरा सागर नहीं बनने देंगे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |