Since: 23-09-2009
भोपाल। नई दिल्ली स्थित हडको मुख्यालय में अर्बन अधोसंरचना परियोजनाओं में निवेश, वित्तीय संसाधनों और नगरीय परिवर्तन की संभावनाओं पर केंद्रित दो दिवसीय कार्यशाला ‘अर्बन चैलेंज फंड : निर्णय क्षमता, निवेश तत्परता एवं नगरीय परिवर्तन’ गुरुवार से प्रारंभ हुई। कार्यशाला का आयोजन सीआईटीआईआईएस 2.0 के अंतर्गत हडको के एचएसएमआई द्वारा किया जा रहा है। कार्यशाला का शुभारंभ हडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संजय कुलश्रेष्ठ ने किया। कार्यशाला में स्मार्ट सिटी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन एवं जबलपुर, नगर निगम भोपाल एवं ग्वालियर तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग और मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के अधिकारी सहभागिता कर रहे है।
कार्यशाला में अर्बन चैलेंज फंड, बाजार आधारित वित्त पोषण, पूंजी बाजार, पीपीपी, बहुपक्षीय वित्त पोषण, परिसंपत्ति मुद्रीकरण, लैंड वैल्यू कैप्चर तथा नगरीय वित्त जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी जा रही है। साथ ही नगरीय परियोजनाओं को अवधारणा से वित्तीय समापन तक ले जाने के लिए निवेश तत्परता और परियोजना तैयारी पर केस स्टडी के माध्यम से मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |