Since: 23-09-2009
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग को माध्यम के रूप में इस्तेमाल कर रही है। पटवारी ने कहा कि उनके अनुसार जनता के बीच भाजपा की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो चुके हैं और केवल विज्ञापन, भाषण और प्रचार के जरिए लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, “चुनाव जीतने की मशीनरी उन्होंने चुनाव आयोग को माध्यम बनाकर ली है। जनता के दिल और दिमाग से भाजपा उतर चुकी है।
‘वोट चोरी’ के आरोपों पर जवाब मांगा
जीतू पटवारी ने देश में चल रही ‘वोट चोरी’ की बहस का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर अपने राजनीतिक आरोप दोहराते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि कोई अनियमितता हुई है तो उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। पटवारी ने कहा कि देश यह जानना चाहता है कि कथित चुनावी अनियमितताओं के पीछे कौन जिम्मेदार है और पूरी प्रक्रिया में किसकी क्या भूमिका रही। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए और जनता को जवाब मिलना चाहिए। सरकार सुगम सेवाएं शुरू करे, बसें चलाए, लेकिन इसके साथ यह भी सुनिश्चित करे कि यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और विश्वसनीय परिवहन व्यवस्था मिले। उन्होंने कहा कि “लंबे-लंबे भाषण देने, विज्ञापन लगाने और प्रचार करने से जनता के वास्तविक सवाल खत्म नहीं होंगे। बस का रंग बदलने से व्यवस्था नहीं बदलती। जनता को काम चाहिए, जवाबदेही चाहिए और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को उपलब्धियों के प्रचार से आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए और जनता के सामने परिवहन व्यवस्था, पेट्रोल-डीजल की कीमतों तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |