Since: 23-09-2009
भोपाल । मप्र में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप चुनाव के लिए आज मतदान हुआ। पंचायत उप निर्वाचन के तहत जिला पंचायत सदस्य के 7, जनपद पंचायत सदस्य के 28, सरपंच के 110 और 4090 पंच पद के लिये उप निर्वाचन होना था।
जिला आगर-मालवा की नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद के लिए 75.96 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत उप निर्वाचन के लिये 56.62 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन में 56.62 एवं नगर परिषद सुसनेर में 75.96 प्रतिशत मतदान हुआ।
नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद के लिए मतगणना 3 अक्टूबर को होगी। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकास खण्ड मुख्यालय पर ई.व्ही.एम. से की जाने वाली मतगणना 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से होगी। इसी दिन सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जायेगी। जिला पंचायत सदस्यों एवं पंच पद के लिए परिणामों की घोषणा 5 अक्टूबर 2026 को प्रात: 10.30 बजे से की जायेगी। चुनाव में खरगोन और रायसेन में मतदान का बहिष्कार हुआ। ग्रामीणों ने माँगों कोंलेकर बहिष्कार किया। हालांकि निर्वाचन आयोग की समझाइश के बाद कुछ मतदान हुआ।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |