Since: 23-09-2009
भोपाल के थाना कोलार रोड पुलिस ने नशीली दवा/ड्रग के विरूद्ध बडी कार्यवाही की है। कोलार पुलिस को रात में एक संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिली थी। उक्त व्यक्ति से बारीकी से पूंछताछ करने पर अवैध प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी का बडा खुलासा हुआ। बंजारी कोलार निवासी संतोष चौहान के घर प्रतिबंधित दवाओं की 214 टेबलेट मिली। मेडीकल संचालक विक्रय लोगों को प्रतिबंधित नशे की दवाओं की बिक्री कर रहे थे। कोलार पुलिस एवं ड्रग टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्यवाही की। पुलिस के मुताबिक आयुश मेडीकल बरखेडी थाना जहांगीराबाद से 5 कंपनियों की कुल 696 प्रतिबंधित दवाओं की टेबलेट जब्त की गई हैं। राज मेडीकल अन्ना नगर थाना गोविंदपुरा से 4 अलग अलग कंपनियों की कुल 544 प्रतिबंधित दवाओं की जब्ती हुई है। ड्रग विभाग द्वारा उक्त दोनों मेडीकलों को सील कर उनके कृय विकृय पर जांच होने तक रोक लगायी गई है। पुलिस के मुताबिक प्रतिबंधित दवा SPASMO PROXYVON+ कैप्सूल के 02 नग जेब में रखे मिले जिसे नशे के रूप में उपयोग करना एवं स्वंय का नाम मिथलेश लोधी पिता वंशगोपाल लोधी बताया तथा वहीं उसके साथ खडे उसके दोस्त नितेश चौहान भी मिला दोनों से पूंछताछ की गयी जिनके द्वारा नितेश चौहान के भाई संतोष सिंह चौहान से खरीदना बताया । बाद उक्त संदिग्धों को लेकर नितेश चौहान के घर बंजारी फेस 1 कोलार पहंचे जहां नितेश के बताये अनुसार उसके भाई संतोष सिंह चौहान के कब्जे से 02 अलग अलग कंपनियों की 214 टेबलेट जप्त की गयी तथा पूंछताछ पर संतोष चौहान ने उक्त दवाऐं आयुष मेडीकल बरखेडी जहांगीराबाद एवं राज मेडीकल स्टोर अन्ना नगर गोविंदपुरा से खरीदना बताया ।
उक्त पूंछताछ के आधार पर पुलिस एवं ड्रग टीम द्वारा आयुष मेडीकल पहुंचकर तस्दीक की गयी तथा आयुष मेडीकल बरखेडी से मेडीकल संचालक रामसेवक निरंजन के कब्जे से 05 अलग अलग कंपनियों की कुल 696 टेबलेट, वहीं राज मेडीकल अन्ना नगर से मेडीकल संचालक राजकुमार परसोदिया से 04 अलग अलग कंपनियों की कुल 544 टेबलेट जब्त की गयी हैं ।
जब्त दवाएं
अनावेदक मिथलेश लोधी से- SPASMO PROXYVON+ कंपनी के 02 कैप्सूल
अनावेदक संतोष सिंह चौहान से- SPASMO PROXYVON+ कंपनी के 184 एवं अल्फाजोन कंपनी की 30 नींद की गोलियां
आयुष मेडीकल से बरखेडी - SPASMO PROXYVON+ कंपनी के 16 कैप्सूल, AVIL 25 के 315 टैबलेट, AVIL 50 की 85 , AVIL50 की 150 एवं LOKACIAN TABLAT PLUS के 130 टेबलेट
राज मेडीकल अन्ना नगर से- SPASMO PROXYVON+ कंपनी के 90 कैप्सूल, PYEEVON SPAS PLUS कंपनी के 158, , XARISPAS कंपनी के 152, TRIDOSS कंपनी के 144 कैप्सूल
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |